Moscow: Russian President Vladimir Putin speaks during a Security Council meeting in the Kremlin in Moscow: Moscow, Russia, Monday, Feb. 21, 2022. Putin has convened top officials to consider recognizing the independence of separatist regions in eastern Ukraine. Such a move would ratchet up tensions with the West amid fears that the Kremlin could launch an invasion of Ukraine imminently.AP/PTI Photo(AP02_21_2022_000274B)
Copied link
Russia Ukraine War Live Updates: रूस और यूक्रेन युद्ध का आज 10वां दिन है. ‘फर्जी खबर’ फैलाने पर जेल की सजा के प्रावधान वाले कानून पर पुतिन ने हस्ताक्षर किये हैं. इसके तहत अब इस मामले के आरोपी को 15 साल तक की जेल की सजा होगी. युद्ध का हर अपडेट यहां
12:12 PM. 5 Mar 2212:12 PM. 5 Mar
रूसी सेना पर ‘फर्जी खबर’ को लेकर बना कानून
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने सेना पर ‘फर्जी खबर’ के लिए कानून बनाया है. ‘फर्जी खबर’ फैलाने पर जेल की सजा के प्रावधान वाले कानून पर पुतिन ने हस्ताक्षर किये हैं. इसके तहत अब इस मामले के आरोपी को 15 साल तक की जेल की सजा होगी.
4:08 AM. 5 Mar 224:08 AM. 5 Mar
नाटो के सदस्य देश यूक्रेन में आतंकी लड़ाके भेज रहे
नाटो के सदस्य देश यूक्रेन में आतंकी लड़ाके भेज रहे हैं. इस बात का दावा रूसी इंटेलिजेंस ने किया है.
4:08 AM. 5 Mar 224:08 AM. 5 Mar
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने की सऊदी अरब के प्रिंस से बात
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संकट के बीच सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान उल सौद से टेलीफोन पर बात की है.
1:15 AM. 5 Mar 221:15 AM. 5 Mar
रूस-यूक्रेन की लड़ाई आगे बढ़ जाती है, तो संकट और गहरा होगा: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रूस और यूक्रेन की लड़ाई अगर आगे बढ़ जाती है तो संकट और गहरा होगा. उन्होंने कहा कि तेल, गैस ज्यादातर देशों को रूस से जाता है. ये बड़े-बड़े देश हैं, इनकी अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ता है तो इसका खामियाजा सारी दुनिया को भुगतना पड़ता है. भारत इससे अछूता नहीं रहेगा.
1:15 AM. 5 Mar 221:15 AM. 5 Mar
नॉर्वे के पीएम ने परमाणु संयंत्र पर हमले को ‘पागलपन’ कहा
नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने कहा कि रूसी गोलाबारी जिसके कारण यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र में आग लगी, वह पागलपन का प्रमाण है. यूक्रेन के एनेर्होदार शहर में स्थित जपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में लगी आग को शुक्रवार सुबह काबू कर लिया गया. यूक्रेन के अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में विकिरण का स्तर खतरनाक स्तर तक नहीं पहुंचा है.
1:15 AM. 5 Mar 221:15 AM. 5 Mar
मदद के लिए यूक्रेन को रक्षा आपूर्ति कर रहा जापान
यूक्रेन को रूस के हमलों के खिलाफ लड़ने में मदद पहुंचाने के लिए जापान उसे बुलेटप्रूफ जैकेट, हेलमेट और अन्य रक्षा संसाधनों की आपूर्ति कर रहा है. जापान ने युद्धग्रस्त देशों को रक्षा आपूर्ति नहीं भेजने के अपने सिद्धांत के विपरीत यह दुर्लभ कदम उठाया है. मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाजू मातसूनो ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के फैसले के बाद अन्य साजो-सामान संबंधी विवरण को अंतिम रूप दिया जा रहा है. यूक्रेन के अनुरोध पर रक्षा सामग्री भेजी जा रही है.उन्होंने कहा कि अपने सिद्धांत के अनुरूप जापान केवल गैर-घातक सामग्री भेज रहा है.
1:15 AM. 5 Mar 221:15 AM. 5 Mar
यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वापसी लाने के लिए अगले 24 घंटों में 16 उड़ानों का कार्यक्रम
विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी देते हुए बताया कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए अगले 24 घंटों में 16 उड़ानों का कार्यक्रम है.
1:15 AM. 5 Mar 221:15 AM. 5 Mar
‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत अब तक यूक्रेन से लगभग 10,348 भारतीय पहुंचे स्वदेश
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी पहली एडवाइजरी जारी होने के बाद 20,000 से अधिक भारतीय नागरिक यूक्रेन से भारत लौटे हैं. ऑपरेशन गंगा के तहत 48 उड़ानें अब तक यूक्रेन से लगभग 10,348 भारतीयों को लेकर भारत पहुंचीं हैं. अगले 24 घंटों में 16 और फ्लाइट शेड्यूल हैं.
11:49 PM. 4 Mar 2211:49 PM. 4 Mar
UNHRC में भारत ने वोटिंग में नहीं लिया हिस्सा
UNHRC में रूस के खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघन के मामले में भारत ने वोटिंग में नहीं लिया हिस्सा.
11:49 PM. 4 Mar 2211:49 PM. 4 Mar
खारकीव में यूक्रेनी सैनिकों ने की भारतीयों पर फायरिंग
रूसी मीडिया ने यह दावा किया है कि खारकीव में जहां भारतीय नागरिक फंसे हैं, वहां यूक्रेनी सैनिकों ने फायरिंग की है. अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.
11:49 PM. 4 Mar 2211:49 PM. 4 Mar
पुतिन ने कहा-हम पड़ोसियों के प्रति गलत इरादा नहीं रखते
यूक्रेन पर हमले के नौवें दिन आज रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने कहा है कि हम पड़ोसियों के प्रति गलत इरादा नहीं रखते हैं.
11:49 PM. 4 Mar 2211:49 PM. 4 Mar
न्यूक्लियर प्लांट हमले में तीन यूक्रेनी सैनिक मारे गये
न्यूक्लियर प्लांट हमले में तीन यूक्रेनी सैनिक के मारे जाने की सूचना है. वहीं ऐसी सूचना भी आ रही है कि रूस ने खारकीव में रिहाइशी इलाकों में हमला शुरू कर दिया है.
11:49 PM. 4 Mar 2211:49 PM. 4 Mar
रूस पर और प्रतिबंध लगाये जायें, जेलेंस्की ने की मांग
यूक्रेन पर रूस के हमले के नौवें दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यह मांग की है कि रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाये जायें.
11:49 PM. 4 Mar 2211:49 PM. 4 Mar
कीव शहर में पिछले दो घंटे में 20-25 ब्लास्ट
रूसी सेना कीव में प्रवेश कर गयी है. यही वजह है कि कीव शहर में पिछले दो घंटे में 20-25 भारी विस्फोट हुए हैं.
7:58 PM. 4 Mar 227:58 PM. 4 Mar
कीव के नजदीक पहुंचा रूस का काफिला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन के कई शहरों की ओर रूसी सेना बढ़ रही है. रूस का 64 किमी का काफिला राजधानी कीव के करीब 13 किमी दूर है. खेरसन टीवी टावर पर रूसी सैनिकों का कब्जा हो चुका है. अगले 24 घंटे राजधानी कीव के लिए बेहद अहम हैं. आज सुबह से कीव में करीब दस धमाकों की आवाज सुनी गई है.
7:58 PM. 4 Mar 227:58 PM. 4 Mar
जेलेंस्की को 3 बार हो चुकी है मारने की कोशिश
क्या यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को 3 बार मारने की कोशिश हो चुकी है. इसको लेकर द टाइम्स ने खबर दी है और बड़ा दावा किया गया है. खबर की मानें तो, जंग शुरू होने के बाद से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को मारने के तीन प्रयास किये जा चुके हैं.
7:58 PM. 4 Mar 227:58 PM. 4 Mar
मार गिराये रूस के 9 हजार से ज्यादा सैनिक
नौवें दिन की जंग के बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि 4 मार्च तक रूस के 9,166 सैनिकों को उसने मार गिराया है. यही नहीं 33 प्लेन, 37 हेलिकॉप्टर्स, 251 टैंक, 105 तोपें, 60 फ्यूल टैंक आदि बर्बाद कर दिये गये हैं.
7:58 PM. 4 Mar 227:58 PM. 4 Mar
Zaporozhye के मेयर का बयान
Zaporozhye परमाणु पावर प्लांट जिस क्षेत्र (Energodar) में स्थित है. यहां के मेयर का बयान अब सामने आया है. उनकी ओर से कहा गया है कि शहर और परमाणु स्टेशन में किसी तरह की लड़ाई नहीं हुई. यहां चर्चा कर दें कि इस प्लांट पर हमले के बाद रूस ने इसपर कब्जा कर लिया है. इधर राजधानी कीव में लगातार चार धमाके सुनाई दिये हैं.
7:58 PM. 4 Mar 227:58 PM. 4 Mar
परमाणु संयंत्र में रूस की गोलाबारी से लगी आग को बुझा दिया गया
एपी की खबर के अनुसार यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र में रूस की गोलाबारी से लगी आग को बुझा दिया गया है.
7:58 PM. 4 Mar 227:58 PM. 4 Mar
केन्द्र द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना करते हैं
अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे 17,000 भारतीयों को अभी तक वहां से निकाला जा चुका है. इसपर उच्चतम न्यायालय ने यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने पर कहा कि हम केन्द्र द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना करते हैं, अभी उस पर कुछ नहीं कह रहे हैं, लेकिन हम चिंतित भी हैं.
7:58 PM. 4 Mar 227:58 PM. 4 Mar
यूक्रेन के खारकीव-सूमी से भारतीय छात्रों को निकालने के लिए रूस ने कसी कमर
यूक्रेन के खारकीव और सूमी से भारतीय छात्रों व अन्य विदेशियों को रूस के बेलगोरोड इलाके में ले जाने के लिए रूस ने कमर कस ली है. जानकारी के अनुसार इस काम को पूरा करने के लिए 130 रूसी बसें तैयार हैं. रूस के राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख कर्नल जनरल मिखाइल मिजिंटसेव ने इस बात की जानकारी दी.
7:58 PM. 4 Mar 227:58 PM. 4 Mar
जेपोरीजिया न्यूक्लियर पावर प्लांट पर रूसी सेना का कब्जा
यूक्रेन में जारी जंग में रूस को बड़ी कामयाबी मिली है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जेपोरीजिया न्यूक्लियर पावर प्लांट पर रूसी सेना का कब्जा हो गया है.
7:58 PM. 4 Mar 227:58 PM. 4 Mar
व्लादिमीर पुतिन की हत्या का अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने किया आह्वान
यूक्रेन में जारी जंग के बीच अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने विवादित बयान दे दिया है. उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या का आह्वान किया है. इसके लिए उन्होंने ब्रूटस और कर्नल स्टॉफ़ेनबर्ग की भी उल्लेख किया.
7:58 PM. 4 Mar 227:58 PM. 4 Mar
जॉनसन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बलुाने का आह्वान करेंगे
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कार्यालय ने कहा कि यूक्रेन में रूसी सैनिकों द्वारा परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला करने और वहां आग लगने के बाद वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बलुाने का आह्वान करेंगे. जॉनसन के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर रूस के हमले के बाद वहां आग लगने पर जॉनसन ने तड़के यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात की.
7:58 PM. 4 Mar 227:58 PM. 4 Mar
यूक्रेन के चेरनीहिव में भीषण रूसी हमला, 33 लोगों की मौत
यूक्रेन के चेरनीहिव में भीषण रूसी हमला जारी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यहां रूसी हमले में 33 लोगों की मौत हुई है जबकि 18 घायल हुए हैं.
7:58 PM. 4 Mar 227:58 PM. 4 Mar
रूसी सेना के कब्जे से बुका शहर आजाद
यूक्रेन की सरकार ने दावा किया है कि रूसी सेना के कब्जे से बुका शहर को आजाद करा लिया गया है.
7:58 PM. 4 Mar 227:58 PM. 4 Mar
न्यूक्लियर प्लांट में आग लगने के बाद कुछ लोग बुरी तरह जख्मी
BNO news की मानें तो, मेयर ने बताया है कि zaporizhzhia न्यूक्लियर प्लांट में आग लगने के बाद कुछ लोग बुरी तरह जख्मी हो गये हैं.
7:58 PM. 4 Mar 227:58 PM. 4 Mar
रूस जंग खत्म करने का ऐलान कर दे तो हटा लिए जाएंगे सभी प्रतिबंध
अमेरिका की ओर से कहा गया है कि यदि जंग खत्म करने का ऐलान रूस की ओर से किया जाता है तो उसके ऊपर से सभी प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे.
7:58 PM. 4 Mar 227:58 PM. 4 Mar
बोरिस जॉनसन ने जेलेंस्की से बात की
यूके सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की से बात की. प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन की लापरवाह कार्रवाई अब सीधे तौर पर पूरे यूरोप की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकती है.
7:58 PM. 4 Mar 227:58 PM. 4 Mar
एक और भारतीय छात्र को गोली लगी
यूक्रेन की राजधानी कीव में एक और भारतीय छात्र को गोली लगने की खबर आ रही है. उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (MoS) जनरल वीके सिंह ने गुरुवार को पोलैंड के रेज़ज़ो हवाई अड्डे पर इस बाबत जानकारी दी. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले रूस की गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई थी. छात्र कर्नाटक का रहने वाला था.
7:58 PM. 4 Mar 227:58 PM. 4 Mar
न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमले से भड़के जेलेंस्की
Zaporizhzhia पावर प्लांट पर हमले पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि रूस को छोड़कर किसी देश ने आजतक न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमला करने का जोखिम नहीं उठाया है. ऐसा इतिहास में पहली बार देखा जा रहा है. एक आतंकी स्टेट ने परमाणु आतंक का सहारा लिया है. इधर UK ने इस मसले पर तुरंत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने की मांग की है.
7:58 PM. 4 Mar 227:58 PM. 4 Mar
स्पेशल फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर एक स्पेशल फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची. केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने एयरपोर्ट पर छात्रों का स्वागत किया.
7:58 PM. 4 Mar 227:58 PM. 4 Mar
बाइडेन-जेलेंस्की की हुई बात
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Zaporizhzhya पावर प्लांट पर बमबारी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने जेलेंस्की से फोन पर बात की है. बताया जा रहा है कि जहां हमला किया गया है वहां से न्यूक्लियर्स रिएक्टर्स काफी नजदीक हैं. इसके साथ दोनों के बीच सैन्य, आर्थिक और मानवीय सहायता पर भी बात हुई है.
7:58 PM. 4 Mar 227:58 PM. 4 Mar
परमाणु ऊर्जा केंद्र पर
युद्ध के नौवें दिन जा खबर आ रही है वो दहशत फैलाने वाली है. न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने यूक्रेन के सरकारी अधिकारी के हवाले से बड़ी खबर दी है. न्यूज एजेंसी की ओर से कहा गया है कि यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा केंद्र (Zaporizhzhia Nuclear Power Plant) से धुआं उठता नजर आ रहा है. यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने आग लगने के बाद रूसी सैनिकों से यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला बंद करने की बात कही है.
1:10 PM. 4 Mar 221:10 PM. 4 Mar
एनरहोदर शहर में रूस का बड़ा हमला
यूक्रेन में Zaporizhzhia Oblast प्रांत के एनरहोदर शहर में रूस ने बड़ा हमला किया है. यूक्रेनी अधिकारी का दावा है कि इस अटैक के बाद जेपोरीजिया (Zapor(Zaporizhzhia) स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा केंद्र से धुएं के गुबार उठते नजर आ रहे हैं.
1:10 PM. 4 Mar 221:10 PM. 4 Mar
पुतिन ने हमले रोकने से इनकार किया
फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने कहा है कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन पर हमले रोकने के लिए एक बार फिर कहा है, लेकिन पुतिन अभी ऐसा नहीं करेंगे. मैक्रों ने ट्वीट किया कि इस समय तो उन्होंने इससे इनकार किया है. फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने पुष्टि की कि उन्होंने गुरुवार को पुतिन से फोन पर बात की थी और कहा कि वह संवाद जारी रखेंगे ताकि और अधिक मानवीय त्रासदी नहीं हो. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि हमें हालात बदतर होने से रोकने चाहिए.
1:10 PM. 4 Mar 221:10 PM. 4 Mar
यूक्रेन का दावा- रूस के 9000 सैनिक म���रे गये, 217 टैंक व 31 हेलीकॉप्टर भी नष्ट
यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि अब तक रूस के साथ चल रहे संघर्ष में रूस के नौ हजार सैनिक मारे गये हैं. हालांकि, रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को स्वीकार किया था कि यूक्रेन के साथ संघर्ष में उनके 498 सैनिक मारे गये हैं और 1597 सैनिक घायल हैं. यूक्रेन ने दावा किया है कि यूक्रेनी सेना ने रूस के 9000 सैनिक, 217 टैंक, 900 बीबीएम, 90 आर्टिलरी सिस्टम्स, 42 एमएलआरएस, 11 एयर डिफेंस के उपकरण, 30 एयरक्राफ्ट और 31 हेलीकॉप्टरों को मार गिराया है.
1:10 PM. 4 Mar 221:10 PM. 4 Mar
कीव से आम लोगों को निकाला गया
यूक्रेन पर हमले के आठवें दिन गुरुवार को रूसी सेना ने भारी तबाही मचायी. रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव के अंदर घुस कर जोरदार बमबारी की. इसमें कई रिहायशी इमारतें ध्वस्त हो गयीं. धमाकों की आवाज अंडरग्राउंड बंकर में भी सुनी गयी. हालांकि, रूसी सेना कीव और खारकीव पर अब तक कब्जा करने में नाकाम है. बमबारी के बीच कीव से आम लोगों को निकाल लिया गया है.
मुख्य बातें
Russia Ukraine War Live Updates: रूस और यूक्रेन युद्ध का आज 10वां दिन है. ‘फर्जी खबर’ फैलाने पर जेल की सजा के प्रावधान वाले कानून पर पुतिन ने हस्ताक्षर किये हैं. इसके तहत अब इस मामले के आरोपी को 15 साल तक की जेल की सजा होगी. युद्ध का हर अपडेट यहां