एयरपोर्ट पर बदल गया नियम, अब बोर्डिंग पास पर स्टैंप लगवाने की जरूरत नहीं

Rules Changed at Airport : हवाई यात्रियों के लिए एक बदलाव हुआ है. 1 सितंबर 2026 से एयरपोर्ट के इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर मुहर लगाने की व्यवस्था खत्म कर दी गई है.

Rules Changed at Airport : ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन (BOI) के निर्देशानुसार, 1 सितंबर 2026 से इमिग्रेशन काउंटरों पर बोर्डिंग पास पर मुहर (स्टैंप) लगाने की प्रक्रिया समाप्त कर दी गई है. यात्रियों की सुविधा के लिए अब इमिग्रेशन काउंटरों पर डिजिटल (ई-बोर्डिंग पास) और कागजी (फिजिकल) दोनों तरह के बोर्डिंग पास स्वीकार किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त स्टैंपिंग के यात्रा करने की अनुमति होगी.


ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने यह कदम यात्रियों के समय की बचत और हवाई अड्डे की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए उठाया है. नए नियम के तहत यात्री अपने मोबाइल फोन में इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास या उसकी कागजी कॉपी (प्रिंटआउट) दिखा सकते हैं, लेकिन अधिकारी उस पर कोई मुहर नहीं लगाएंगे. इससे यात्रियों को लाइन में लगने वाली परेशानी से राहत मिलेगी.

एयरपोर्ट ऑपरेटरों और CISF को बदलाव की जानकारी दी गई

ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने एयरपोर्ट ऑपरेटरों और CISF को इस बदलाव की जानकारी दे दी है. पहले यात्रियों के बोर्डिंग पास पर स्टैम्प लगाया जाता था, लेकिन कई बार मुहर साफ न दिखने से यात्रियों को परेशानी होती थी.

हवाई अड्डे का नियम अब हो गया आसान

अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए हवाई अड्डे का नियम अब आसान बना दिया गया है. नई व्यवस्था के तहत यात्री इमिग्रेशन काउंटर पर अपने मोबाइल फोन में डिजिटल या ई-बोर्डिंग पास दिखा सकते हैं. इसका मतलब यह है कि सिर्फ इमिग्रेशन की मुहर लगवाने के लिए यात्रियों को अब अलग से प्रिंटेड बोर्डिंग पास रखने की जरूरत नहीं होगी. जो यात्री कागजी (फिजिकल) बोर्डिंग पास का इस्तेमाल करना चाहते हैं, वे अभी भी इसे साथ रख सकते हैं, लेकिन इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा उस पर भी कोई मुहर (स्टैम्प) नहीं लगाई जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >