'चुनाव आयोग को मोतियाबिंद', बोले उद्धव - असली शिवसेना किसकी पाकिस्तान भी बता देगा

उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी और समर्थक यह सुनिश्चित करेंगे कि ‘गद्दारों’ का राजनीतिक रूप से सफाया हो जाए. उद्धव का परोक्ष तौर पर इशारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके समर्थक विधायकों की तरफ था.

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने असली शिवसेना को लेकर एकनाथ शिंदे और चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला. उद्धव ने कहा, उन्हें लोगों से मिल रहे समर्थन को देखकर पाकिस्तान भी बता देगा कि असली शिवसेना किसकी है. लेकिन निर्वाचन आयोग ऐसा नहीं कर सकता, क्योंकि वह ‘मोतियाबिंद से पीड़ित’ है.

उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को बताया गद्दार

उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी और समर्थक यह सुनिश्चित करेंगे कि ‘गद्दारों’ का राजनीतिक रूप से सफाया हो जाए. उद्धव का परोक्ष तौर पर इशारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके समर्थक विधायकों की तरफ था, जिनकी बगावत के चलते जून 2022 में उद्धव नीत महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार गिर गई थी. निर्वाचन आयोग ने इस साल की शुरुआत में ठाकरे गुट को करारा झटका देते हुए ‘शिवसेना’ नाम और पार्टी का चुनाव चिह्न ‘धनुष और तीर’ शिंदे समूह को आवंटित कर दिया था।

उद्धव ने एकनाथ शिंदे गुट के सफाया का किया ऐलान

उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले के पछोरा में शिवसेना (यूबीटी) की एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने जनसभा में इतनी बड़ी संख्या में आने के लिए अपने समर्थकों का आभार जताया, जबकि बागी गुट के हाथों पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न गंवाने के बाद उनके पास उन्हें (समर्थकों को) देने के लिए कुछ भी नहीं था. पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा, यहां मौजूद लोगों की संख्या को देखते हुए पाकिस्तान भी जान जाएगा कि कौन असली शिवसेना है, लेकिन निर्वाचन आयोग नहीं, क्योंकि वह मोतियाबिंद से पीड़ित है. उद्धव ठाकरे ने बगावत को लेकर अपने समर्थकों से मतदान के जरिये मुख्यमंत्री शिंदे और उनके 40 समर्थक विधायकों के खिलाफ गुस्सा जाहिर करने का आह्वान किया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे राजनीतिक रूप से समाप्त हो जाएं.

Also Read: उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार को बनाया ‘नरभक्षी’, कांग्रेस के साथ बैठक के बाद बीजेपी पर किया हमला

उद्धव ठाकरे ने शिंदे और बीजेपी की दी ऐसी चुनौती

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पार्टी का ‘वज्रमूठ’ (लोहे की मुट्ठी) एमवीए गठबंधन का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है. उन्होंने शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को राज्य में चुनाव कराने की चुनौती दी. उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि उनकी पार्टी का ‘मशाल’ चुनाव चिह्न शिंदे और भाजपा के सिंहासन को आग लगा देगा. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वालों ने उन्हें धोखा दिया, लेकिन इन लोगों को चुनाव जिताने वाले लोग उनके साथ हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >