RBI News Update : इस बैंक से पैसे निकालने पर लगा बैन, ग्राहक टेंशन में, बैंक के बाहर भारी भीड़

RBI News Update : आरबीआई ने मुंबई स्थित न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर कई प्रतिबंध लगाए हैं. अब ग्राहक अपने पैसे भी नहीं निकाल सकते हैं. जानें पूरा मामला.

RBI News Update : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मुंबई स्थित न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर कई प्रतिबंध लगाए. इसमें जमाकर्ताओं द्वारा पैसों के निकालने पर भी बैन लगा दिया गया है. इसके बाद से खाताधारक चिंतित हैं. शुक्रवार सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ बैंक के बाहर जमा होने लगी. वे अपने अकाउंट के बारे में बैंक कर्मचारियों से पूछताछ करते दिखे. ग्राहकों के चेहरे पर टेंशन साफ नजर आई. बैंक कर्मचारी उन्हें समझाते नजर आए.

न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के लेकर रिजर्व बैंक के निर्देश गुरुवार को कारोबार बंद होने से लागू हो गए. छह महीने के लिए लागू रहेंगे. आरबीआई ने कहा, ”बैंक की मौजूदा नकदी स्थिति को देखते हुए निर्देश दिया गया है कि वह जमाकर्ता के बचत बैंक या चालू खातों या किसी अन्य खाते से किसी भी राशि की निकासी की अनुमति न दे.” बैंक कर्मचारियों के वेतन, किराए और बिजली के बिल जैसी कुछ आवश्यक मदों के संबंध में व्यय कर सकता है.

बैंक का कस्टमर हेल्प सर्विस बंद

रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद मुंबई के अंधेरी में विजयनगर शाखा के बाहर खाताधारकों की भीड़ पहुंची. ग्राहकों के मन में एक ही सवाल है कि उन्हें अपना पैसा कब मिलेगा? कुछ लोग कहते नजर आए कि बैंक उनके सवालों का जवाब नहीं दे रहा है. यहां तक कि इसकी कस्टमर हेल्प सर्विस और एप भी काम नहीं कर रहे हैं. बैंक के बाहर जमा हुए लोगों में से ज्यादातर सीनियर सिटीजन नजर आए. लोगों को समझाने के लिए पुलिस वहां मौजूद है. ग्राहक बैंक के बाहर ही खड़े हैं.

ग्राहकों को दिया जा रहा है कूपन

अधिकारी भीड़ को काबू करने का प्रयास कर रहे हैं. वे बैंक के बाहर खड़े लोगों को कूपन दे रहे हैं. ऐसा इसलिए ताकि वे अपने लॉकर खोल सके. हालांकि जिन लोगों के पैसे अकाउंट में जमा हैं, उन्‍हें पैसे निकालने का परमिशन नहीं है. बताया जा रहा है कि कुछ लोगों की सैलरी हाल ही में आई. वे पैसे भी नहीं निकाल पाए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >