Weather Forecast : गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश, एमपी में अलर्ट जारी, जानिए अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast LIVE, 25 July 2021, Monsoon Update, Rain Alert : महाराष्ट्र में भारी बारिश की तबाही के बाद देश के अब अन्य इलाकों में आज से भारी बारिश की संभावना है. झारखंड-बिहार में आज भारी बारिश की संभावना नजर आ रही है. दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है. जानें देश के अन्य राज्यों का हाल

4:02 AM. 26 Jul 21 4:02 AM. 26 Jul

गुजरात के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश

गुजरात के कई हिस्सों में रविवार को भारी से बहुत भारी बारिश हुई, जिसके कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. अधिकारियों के मुताबिक राज्य के 12 तालुकों में 12 घंटे की अवधि के दौरान 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई. आईएमडी ने उत्तर और दक्षिण गुजरात के कुछ जिलों के साथ-साथ सौराष्ट्र-कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार सुबह तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई है. आईएमडी के मुताबिक गुजरात में इस बार सामान्य से कम बारिश हुई है. राज्य के कुल 33 जिलों में से केवल दो जिलों में ही सामान्य बारिश हुई है.

4:02 AM. 26 Jul 21 4:02 AM. 26 Jul

महाराष्ट्र में मॉनसून का कहर जारी, अब तक 113 की मौत

आईएमडी ने रविवार को मध्य प्रदेश में भारी बारिश, गरज और बिजली चमकने का पूर्वानुमान जताते हुए ऑरेंज एवं येलो अलर्ट जारी किए है. जबकि, महाराष्ट्र में मानसून का कहर जारी रहा, जहां अब तक बारिश से संबंधित घटनाओं में 113 लोगों की मौत हो चुकी है. दक्षिण भारत में केरल के कई हिस्सों में रविवार सुबह भारी बारिश हुई. विभाग के मुताबिक, तिरुवनंतपुरम, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

4:02 AM. 26 Jul 21 4:02 AM. 26 Jul

बेंगलुरु में बारिश

कर्नाटक के बेंगलुरु में रविवार को बारिश हुई है. मौसम विभाग के अनुसार बेंगलुरु में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होगी.

4:02 AM. 26 Jul 21 4:02 AM. 26 Jul

मध्य प्रदेश में ऑरेंज एवं यलो अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने, मेघ गर्जन एवं बिजली चमकने एवं गिरने की आशंका जताते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज एवं यलो अलर्ट जारी किये हैं. मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे मध्यप्रदेश में मॉनसून सक्रिय रहा.

4:02 AM. 26 Jul 21 4:02 AM. 26 Jul

उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश

उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई और गरज एवं चमक के साथ बौछारें पड़ीं. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अलग-अलग स्थानों पर बिजली की चमक और गरज के साथ छींटे पड़े. विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि 26 जुलाई को राज्य में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है जबकि 27 जुलाई और 28 जुलाई को प्रदेश के अधिकातर स्थानों पर बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

4:02 AM. 26 Jul 21 4:02 AM. 26 Jul

सीएम ठाकरे ने बाढ़ की स्थिति पर अधिकारियों के साथ बैठक की

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बाढ़ की स्थिति पर रत्नागिरी में अधिकारियों के साथ बैठक की. वहीं महाराष्ट्र के तलिये गांव में भूस्खलन पर एनडीआरफ के इंस्पेक्टर राजेश ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में बताया कि बारिश ना होने की वजह से आज हम ठीक से काम कर पा रहे हैं. स्थानीय प्रशासन और ग्राम सरपंचों ने हमें उन इलाकों के बारे में बताया जिस जगह पर घर थे, अब हम उन जगहों पर टीम को लगा कर शवों को निकालने का काम कर रहे हैं.

8:01 PM. 25 Jul 21 8:01 PM. 25 Jul

CM उद्धव ठाकरे ने बाढ़ प्रभावित चिपलून का किया दौरा, राहत बचाव कार्य का लिया जायजा

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने बाढ़ प्रभावित चिपलून का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों से मुलाकात कर नुकसान का आकलन लिया और चल रहे राहत अभियान का जायजा लिया.

7:04 PM. 25 Jul 21 7:04 PM. 25 Jul

आईएमडी के मुताबिक

आईएमडी के मुताबिक मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, सतना, अनूपपुर, उमराई, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, विदिशा, सीहोर,राजगढ़, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, देवास, आगर मालवा, अशोक नगर और शिवपुरी जिले में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

7:04 PM. 25 Jul 21 7:04 PM. 25 Jul

यहां भारी बारिश होने की उम्मीद

आईएमडी ने कहा कि 26-28 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की उम्मीद है जबकि 27 और 28 जुलाई को पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. 27 और 28 जुलाई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश की संभावना है.

7:04 PM. 25 Jul 21 7:04 PM. 25 Jul

मैदानी इलाकों और पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश

आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि 25 जुलाई से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की गतिविधि बढ़ जाएगी.

7:04 PM. 25 Jul 21 7:04 PM. 25 Jul

दिल्ली को मिलेगी उमस भरी गर्मी से राहत 

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को सुबह के समय उमस भरी गर्मी रही और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम का सामान्य तापमान है. हालांकि आज बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.

7:04 PM. 25 Jul 21 7:04 PM. 25 Jul

उत्तराखंड में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि 25-28 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा के साथ व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना है.

7:04 PM. 25 Jul 21 7:04 PM. 25 Jul

मध्‍य प्रदेश में बिजली गिरने से 6 की मौत 

मध्‍य प्रदेश के कई जिलों में बारिश से स्थिति खराब हो गई है. कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. सूबे के पन्ना जिले में बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है.

7:04 PM. 25 Jul 21 7:04 PM. 25 Jul

हल्की से मध्यम बारिश

राजस्थान में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है. राज्य के पूर्वी हिस्से में 27 जुलाई तक बारिश होने की संभावना है.

1:31 PM. 25 Jul 21 1:31 PM. 25 Jul

दिल्ली में ओरेंज अलर्ट

आईएमडी ने दिल्ली में 26 जुलाई के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ने तथा आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है.

1:04 PM. 25 Jul 21 1:04 PM. 25 Jul

दिन में हल्की से मध्यम बारिश

शनिवार को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में तापमान सामान्य के आस-पास ही रहा, जबकि उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में दिन में हल्की से मध्यम बारिश हुई. राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से एक डिग्री अधिक है.

1:04 PM. 25 Jul 21 1:04 PM. 25 Jul

बिहार में मानसून सक्रि‍य

बिहार में 27-28 जुलाई से एक बार फिर दक्षिण-पश्चिम मानसून के जोर पकड़ने के आसार बन रहे हैं. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है और चक्रवाती सिस्टम विकसित हो रहा है. इससे बिहार को एक बार फिर अच्छी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.

1:04 PM. 25 Jul 21 1:04 PM. 25 Jul

झारखंड का मौसम

झारखंड में सामान्य रूप से मानसून सक्रिय है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो 25 जुलाई को अधिक बारिश नहीं होगी. 26 जुलाई को बारिश होगी और 27 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है. 28 जुलाई से मौसम साफ होगा.

1:04 PM. 25 Jul 21 1:04 PM. 25 Jul

देश के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में 25 जुलाई से भारी बारिश

भारी बारिश से बेहाल महाराष्ट्र और गोवा को आने वाले दिनों में इससे राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि देश के पश्चिमी तटीय इलाकों में मानसून के कमजोर पड़ने की संभावना है.

12:59 PM. 25 Jul 21 12:59 PM. 25 Jul

मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी ने मध्य प्रदेश के 24 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मध्य प्रदेश में बिजली गिरने की चार घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गयी और 18 अन्य घायल हो गए.

12:59 PM. 25 Jul 21 12:59 PM. 25 Jul

महाराष्ट्र में 112 की मौत

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले तीन दिनों में महाराष्ट्र के पुणे और कोंकण संभाग में हुई मूसलाधार बारिश और कुछ इलाकों में हुए भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 112 हो गई. इसमें 52 लोगों की मौत तटीय रायगढ़ जिले में हुई है. इसके अलावा, कर्नाटक में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने और भूस्खलन की वजह से नौ लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग लापता हैं.

12:59 PM. 25 Jul 21 12:59 PM. 25 Jul

गुजरात में 27 जुलाई तक मानसून काफी सक्रिय

आईएमडी के मुताबिक गुजरात में 27 जुलाई तक मानसून काफी सक्रिय रहने वाला है, जिसके परिणामस्वरूप कई इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है जबकि राज्य के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है.

12:59 PM. 25 Jul 21 12:59 PM. 25 Jul

दिल्ली में हल्की बारिश

मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को हल्की बारिश अथवा बूंदाबांदी के साथ आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है. जबकि 26 जुलाई के लिए दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

12:59 PM. 25 Jul 21 12:59 PM. 25 Jul

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई और गरज के साथ बौछारें पड़ीं, राज्य के पूर्वी हिस्से में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश हुई. रविवार को भी राज्य में कुछ ऐसी ही स्थिति बनी रहने का अनुमान है.

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE, 25 July 2021, Monsoon Update, Rain Alert : महाराष्ट्र में भारी बारिश की तबाही के बाद देश के अब अन्य इलाकों में आज से भारी बारिश की संभावना है. झारखंड-बिहार में आज भारी बारिश की संभावना नजर आ रही है. दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है. जानें देश के अन्य राज्यों का हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >