जेएनयू में रावण दहन के दौरान विवाद, पुतले पर उमर खालिद और शरजील की फोटो लगाने पर बवाल

Ravan Dahan JNU: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान जमकर हंगामा हुआ. ABVP और लेफ्ट विंग के छात्र आमने सामने हो गए. आरोप है कि आइसा, एसएफआई और डीएसएफ जैसे वामपंथी छात्र संगठनों ने विसर्जन में शामिल विद्यार्थियों को चप्पलें दिखाई और आपत्तिजनक बातें की.

Ravan Dahan JNU: गुरुवार को जेएनयू में रावण दहन के दौरान जमकर बवाल हुआ. ABVP और लेफ्ट विंग के छात्रों में जमकर तकरार हुई. ABVP के छात्रों का आरोप है कि लेफ्ट विंग के छात्रों ने रावण दहन के दौरान कार्यक्रम में रुकावट डालने की कोशिश की. ABVP नेता प्रवीण कुमार ने कहा कि लेफ्ट संगठन जानबूझकर अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है. सारा विवाद रावण के पुतले में लगे फोटो को लेकर हुआ है. दरअसल, रावण के जिस पुतले का दहन किया गया है उसके 10 सिरों में उमर खालिद, अफजल गुरु और शरजील इमाम समेत कई और लोगों के फोटो लगे हैं.

ABVP के छात्रों ने लगाए आरोप

एबीवीपी के छात्रों का आरोप है कि लेफ्ट विंग के छात्रों ने दुर्गा मां के विसर्जन के दौरान उन्हें चप्पलें दिखाई और आपत्तिजनक नारे लगाए. अधर लेफ्ट विंग के छात्रों का कहना है कि उनका विरोध विसर्जन को लेकर नहीं था, बल्कि रावण के पुतले में लगे ऊमर खालिद और शरजील इमाम के फोटो को लेकर था. उन्होंने कहा कि शरजील और खालिद पांच साल से जेल में हैं उनका केस कोर्ट में चल रहा है. ऐसे में सार्वजनिक तौर पर उमर और शरजील को दोषी कैसे ठहराया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >