चंदा चोरी मामला : राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज, चंपत राय और अनिल की विदाई पर लगेगी मुहर

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में अनिल मिश्रा और चंपत राय के इस्तीफे के साथ SIT जांच की अंतरिम रिपोर्ट पर चर्चा हो सकती है. इस बीच विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार का रिएक्शन सामने आया है.

अयोध्या राम मंदिर में दान के कथित गबन की जांच के बीच सोमवार (6 जुलाई) को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक होगी. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के भविष्य पर चर्चा हो सकती है. दोनों के सौंपे गए इस्तीफों के साथ SIT की अंतरिम जांच रिपोर्ट भी बैठक का प्रमुख मुद्दा रहेगी. यह बैठक ट्रस्ट अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के मठ मणिराम छावनी में होगी. ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने सभी नियमित और पदेन सदस्यों को बैठक में शामिल होकर अहम मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रस्ट अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. ऐसे में उनके वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल होने की संभावना है. वहीं, उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वरिष्ठ ट्रस्टी के. परासरन भी वर्चुअली बैठक में हिस्सा ले सकते हैं.

अब आगे क्या?

1. ट्रस्ट के बायलॉज के अनुसार, ट्रस्ट के कार्यालयों के प्राधिकारी ट्रस्ट के हितों के खिलाफ कार्य करने वाले ट्रस्टी को दो-तिहाई बहुमत से हटा सकते हैं. हालांकि, किसी भी ट्रस्टी को हटाने से पहले उसे कारण बताओ नोटिस देना और अपना पक्ष रखने का उचित अवसर प्रदान करना अनिवार्य है.

2. ट्रस्टी कम-से-कम एक महीने का लिखित नोटिस देकर अपना इस्तीफा दे सकता है. ट्रस्ट अगली बैठक में उस इस्तीफे पर विचार कर उसे स्वीकार या अस्वीकार करने का निर्णय ले सकता है. वहीं, सोमवार को होने वाली बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर भी विचार करते हुए उसे स्वीकार या अस्वीकार किया जा सकता है.

3. वर्तमान में बचे हुए 12 ट्रस्टी निर्णय लेंगे. दो तिहाई बहुमत यानी 8 सदस्यों का किसी एक बिंदु पर सहमत होना जरूरी होगा.

यह भी पढ़ें : राम मंदिर चंदा विवाद : VHP अध्यक्ष की मांग- केजरीवाल और प्रियंका गांधी के बयान हों दर्ज

करोड़ों राम भक्तों की भावनाएं आहत हुई : आलोक कुमार

इस बीच राम मंदिर चंदा गबन मामले को लेकर जारी विवाद के बीच VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि इस मामले से करोड़ों राम भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि राम मंदिर ट्रस्ट के कामकाज के लिए वीएचपी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. उनके मुताबिक, ट्रस्ट एक स्वतंत्र संस्था है और उसके फैसले वही खुद लेता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >