हम पीएम मोदी के प्रशंसक हैं...', प्राण प्रतिष्ठा से पहले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले शंकराचार्य स्वामी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के सुर बदल गये हैं. उन्होंने पीएम मोदी की खुलकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद हिंदुओं का स्वाभिमान जागा है.

कल यानी सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने जा रहा है. इसकी तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं. आयोजन की भव्य तैयारी की गई है. वहीं, उद्घाटन से पहले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से बड़ा बयान आया है. राम मंदिर उद्घाटन के मुहूर्त को लेकर सवाल खड़े करने वाले इस संत ने अब पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा है कि हम मोदी विरोधी नहीं, उनके प्रशंसक हैं. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद हिंदुओं का स्वाभिमान जागा है. यह छोटी बात नहीं है.

हम पीएम मोदी के प्रशंसक
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम पीएम मोदी के विरोधी नहीं बल्कि उनके प्रशंसक हैं. उन्होंने कहा कि हम किसी और प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं कर रहे हैं. लेकिन पीएम मोदी भारत के पहले पीएम हैं जो हिंदू भावनाओं का समर्थन करते हैं.गौरतलब है कि अभी हाल ही में अपने बयान में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज राम मंदिर को लेकर बड़ी टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि आधे बने राम मंदिर में भगवान को स्थापित करना कहीं से भी सही नहीं है.

पीएम मोदी की जमकर की तारीफ
मीडिया से बात करते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने यह भी कहा कि उन्होंने पीएम मोदी के कई कामों की खुलकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को खत्म करने के फैसले का हमने स्वागत किया. इसके अलावा सफाई अभियान और नागरिकता संशोधन कानून का हमने पूरा समर्थन किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने उत्थान किया है.

इसी कड़ी में तमिलनाडु के श्री हरिहर श्री ज्ञानसंबंद देसिका स्वामीगल ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी रामेश्वरम गए, वहां समुद्र में पवित्र स्नान किया, ध्यान किया और उपवास किया. मैंने ऐसा प्रधानमंत्री कभी नहीं देखा. हमें कई अच्छे काम करने चाहिए थे. ऐसे धर्मनिष्ठ प्रधान मंत्री को पाना कर्म है. वह संन्यासियों के शौकीन हैं और आध्यात्मिक पथ पर हैं इसलिए मैं पीएम मोदी का सम्मान करता हूं.

गौरतलब है कि कल यानी सोमवार को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हो रहा है. पूरे देश में इसको लेकर जश्न और उल्लास का माहौल है. पीएम मोदी भी कार्यक्रम में शामिल हो रहे है. पीएम मोदी फिलहाल कई दिनों से कठिन व्रत का पालन कर रहे हैं.

Also Read: एंटीलिया में ‘जय श्री राम’… राममय हुआ मुकेश अंबानी का घर, राम भक्ति की दिखी अदभुत झलक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >