BRICS पर चिदंबरम के तंज का राम माधव ने दिया जवाब, बोले- ‘नाराज फूफा’

BRICS को लेकर कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के सवाल पर बीजेपी उपाध्यक्ष राम माधव ने पलटवार किया है. राम माधव ने भारत की विदेश नीति और बदलती दुनिया में संतुलित भूमिका की जरूरत उनको समझाई.

चिदंबरम ने सवाल उठाया था कि BRICS की बैठकों से भारत को अब तक क्या ठोस फायदा मिला? इस पर राम माधव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चर्चित ‘नाराज फूफा’ वाले अंदाज में चिदंबरम पर तंज कसा. इंडिया टुडे के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत का दुनिया में बढ़ता असर विपक्ष को परेशान कर रहा है. माधव ने यह भी बताया कि बदलती वैश्विक राजनीति में भारत को अपनी भूमिका संतुलित रखनी होगी. उनके मुताबिक, नए विश्व व्यवस्था में भारत को सभी बड़े देशों के साथ रिश्ते बनाए रखने होंगे.

भारत इस साल नई दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा. यह सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें BRICS देशों के नेता और प्रतिनिधि शामिल होंगे. सम्मेलन में वैश्विक मुद्दों के साथ-साथ आपसी सहयोग और बदलती विश्व व्यवस्था पर चर्चा होने की उम्मीद है. इससे पहले पी. चिदंबरम ने BRICS बैठकों से भारत को हुए फायदे पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि पिछले 2-3 BRICS सम्मेलनों से भारत को कोई खास या ठोस फायदा नहीं मिला है.


ये भी पढ़ें: नाराज फूफा से दिमागी नक्सल तक… चिदंबरम ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- मेरे ट्वीट को मिले 55 लाख लाइक्स

राम माधव ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ऐसे ही लोगों को ‘नाराज फूफा’ कहते हैं. जब यूपीए सरकार के समय BRICS सम्मेलन आयोजित हुए थे, तब क्या किसी ने पूछा था कि इससे भारत को क्या फायदा हुआ?”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  ‘नाराज फूफा’ शब्द का इस्तेमाल किया था

सितंबर महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में ‘नाराज फूफा’ शब्द का इस्तेमाल अपने आलोचकों और विपक्ष पर तंज कसने के लिए किया था. हालांकि, उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर इस शब्द को लेकर कई मजेदार वीडियो और मीम्स वायरल होने लगे.

राम माधव ने कहा, “BRICS जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों को बेकार बताना आज की दुनिया की स्थिति को नहीं समझने जैसा है. खास बात यह है कि ऐसी बात एक ऐसे नेता की ओर से आई है, जो खुद देश के विदेश मंत्री रह चुके हैं. यह वही ‘नाराज फूफा’ वाला रवैया है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >