आईपीएस राकेश अस्थाना दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त किये गये, चारा घोटाला में लालू यादव से की थी पूछताछ

गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना (Rakesh Asthana) को दिल्ली पुलिस का आयुक्त (Delhi Police Commissioner) नियुक्त किया गया. यह जानकारी गृह मंत्रालय ने दी है. राकेश अस्थाना एक चर्चित आईपीएस अधिकारी हैं जिनका नाम चारा घोटाले और गोधरा कांड की जांच से भी जुड़ा रहा है.

गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना (Rakesh Asthana) को दिल्ली पुलिस का आयुक्त (Delhi Police Commissioner) नियुक्त किया गया. यह जानकारी गृह मंत्रालय ने दी है. राकेश अस्थाना एक चर्चित आईपीएस अधिकारी हैं जिनका नाम चारा घोटाले और गोधरा कांड की जांच से भी जुड़ा रहा है.

राकेश अस्थाना का झारखंड कनेक्शन

राकेश अस्थाना का जन्म 1961 में झारखंड में हुआ था. इन्होंने यहां के प्रसिद्ध नेतरहाट स्कूल से पढ़ाई की थी. इनके पिता यहां पर शिक्षक थे. उसके बाद इन्होंने 1984 में पहले प्रयास में आईपीएस की परीक्षा पास की थी, इन्हें गुजरात कैडर मिला था. राकेश अस्थाना मूलत: उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और आगरा इनका पैतृक निवास है.

चारा घोटाला मामले की जांच में अहम भूमिका निभाई थी

राकेश अस्थाना का नाम चारा घोटाला मामले में लालू यादव से लंबी पूछताछ और चार्टशीट दाखिल करने तक से जुड़ा है. लालू यादव से पूछताछ के दौरान राकेश अस्थाना खासा चर्चा में रहे थे. इसके साथ ही गोधरा कांड की जांच में भी इनकी उल्लेखनीय भूमिका रही है.

विवादों से भी रहा है नाता

राकेश अस्थाना जब सीबीआई में स्पेशल डायरेक्टर थे तो उन्होंने अपने सीनियर आलोक वर्मा पर गंभीर आरोप लगाये थे और मामला इतना तूल पकड़ा था कि सीबीआई ने दोनों को छुट्टी पर भेज दिया था. मामला भ्रष्टाचार का था और मांस कारोबारी मोईन कुरैशी से जुड़ा था.

Also Read: UP Assembly Election : सतीश मिश्रा ने किया आह्वान-ब्राह्मण और दलित साथ आयें और भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंके

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >