Rajya Sabha Election 2024: रवनीत सिंह बिट्टू और किरण चौधरी राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए

Rajya Sabha Election 2024: केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू राजस्थान से और बीजेपी नेता किरण चौधरी हरियाणा से राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुईं.

Rajya Sabha Election 2024: हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद बीजेपी नेता किरण चौधरी ने अपना विजयी प्रमाण पत्र प्राप्त किया. इस अवसर पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडोली और स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता भी मौजूद थे.

Rajya Sabha Election 2024: किरण चौधरी के निर्विरोध चुने जाने पर क्या बोले सीएम नायब सिंह सैनी

किरण चौधरी के निर्विरोध चुने जाने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, मैं राज्यसभा के लिए एकतरफा जीत मिलने पर किरण चौधरी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. कांग्रेस लगातार दुष्प्रचार कर रही थी कि (हरियाणा में) सरकार अल्पमत में है. मैं लगातार ये कह रहा था कि मैंने पूरे विपक्ष के सामने 13 मार्च को विश्वास मत हासिल किया है. विपक्ष द्वारा इस प्रकार का झूठ बोलने के बाद उन्हें(कांग्रेस) किरण चौधरी की एकतरफा जीत के रूप में शीशा दिखाई दे चुका है. यह भाजपा की बड़ी जीत है. जो लोग इस प्रकार का दुष्प्रचार कर रहे थे कि सरकार अल्पमत में हैं वो चुनाव का फॉर्म तक नहीं भर पाए. उन्हें (कांग्रेस) को मालूम था कि भाजपा के पास पूरा गणित है. मैं पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूं कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में भी कहीं दिखाई नहीं देगी. कांग्रेस का झूठ लोगों के सामने आ जाता है.

केंद्रीय राज्यमंत्री बिट्टू राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए

केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य चुने गए हैं. विधानसभा के प्रमुख सचिव एवं निर्वाचन अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा ने मंगलवार को राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी रवनीत सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया. शर्मा ने निर्वाचित प्रत्याशी रवनीत सिंह के अधिकृत निर्वाचन अभिकर्ता एवं उनकी ओर से प्रमाण-पत्र लेने के लिए अधिकृत योगेन्द्र सिंह तंवर को प्रमाण-पत्र प्रदान किया. तय कार्यक्रम के अनुसार राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 27 अगस्त थी.

केसी वेणुगोपाल के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद सीट खाली हुई थी

राजस्थान से कांग्रेस के के सी वेणुगोपाल के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद इस्तीफा देने से खाली सीट पर उपचुनाव हुआ है. इस सीट पर सदस्यता का कार्यकाल 21 जून 2026 तक रहेगा. राजस्थान में कुल 10 राज्यसभा सीट हैं. बिट्टू के चुने जाने के बाद अब भाजपा एवं कांग्रेस के पास पांच-पांच सीट हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >