Rajya Sabha By-Election: बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री बिट्टू को राजस्थान, कूरियन को MP से बनाया उम्मीदवार

Rajya Sabha By-Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को राज्यसभा की 9 सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी. केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन को मध्य प्रदेश से, जबकि रवनीत सिंह बिट्टू को राजस्थान से प्रत्याशी बनाया गया है.

Rajya Sabha By-Election: बीजेपी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक, करीब दो माह पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं किरण चौधरी को हरियाणा से उम्मीदवार बनाया है. चौधरी ने मंगलवार सुबह हरियाणा विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा के रोहतक क्षेत्र से लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव की आवश्यकता पैदा हुई है. इस सीट के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन बुधवार है. विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या को देखते हुए पार्टी की इस सीट से जीत तय मानी जा रही है.

बीजेपी ने मनन कुमार मिश्रा को बिहार से उम्मीदवार बनाया

बीजेपी ने वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा को बिहार से उम्मीदवार बनाया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा बिहार से राज्यसभा की दूसरी सीट के लिये सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार हैं. बिहार में राज्यसभा की दो सीट के लिए उपचुनाव होने हैं. उच्च सदन की ये सीट विवेक ठाकुर (भाजपा) और मीसा भारती (राजद) के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई हैं.

असम से मिशन रंजन दास, ओडिशा से ममता मोहंता को बनाया उम्मीदवार

बीजेपी ने असम से मिशन रंजन दास और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली को, महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल, ओडिशा से ममता मोहंता और त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्य को उम्मीदवार घोषित किया है. ममता मोहंता हाल में ही बीजू जनता दल (बीजद) छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं. 9 राज्यों में राज्यसभा की 12 रिक्त सीट के लिए चुनाव तीन सितंबर को होगा.

यहां देखें पूरी सूची

राज्यउम्मीदवार
असममिशन रंजन दास
रामेश्वर तेली
बिहारमनन कुमार मिश्र
हरियाणाकिरण चौधरी
मध्य प्रदेशजॉर्ज कुरियन
महाराष्ट्रधैर्यशील पाटिल
ओडिशाममता मोहंता
राजस्थानसरदार रवनीत सिंह बिट्टू
त्रिपुराराजीव भट्टाचार्जी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >