राजनाथ सिंह ने भूपेश बघेल को भ्रष्टाचार का बादशाह बताया, छत्तीसगढ़ से पाकिस्तान को दी चेतावनी

राजनाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार ने भ्रष्टाचारी बताया. उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर बघेल सरकार की आलोचना की और कहा, कांग्रेस के पांच शासनकाल में कई घोटाले हुए. सिंह ने कहा कि राज्य में गौठान घोटाला, राशन घोटाला, शराब घोटाला और कोयला घोटाला जो उनका (कांग्रेस) पसंदीदा है किया गया.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने छत्तीसढ़ के कांकेर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल सरकार पर जमकर निशासा साधा. राजनाथ सिंह ने बघेल को भ्रष्टाचार का बादशाह बताया. राजनाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ की धरती से पाकिस्तान को भी चेतावनी दे डाली.

देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तो उस पार आकर मारेंगे- राजनाथ ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा, यदि किसी ने देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तो करारा जवाब दिया जाएगा. रक्षा मंत्री ने कहा, मैं अपने पड़ोसी को यह बता देना चाहता हूं कि भारत के साथ छेड़-छाड़ मत करना. भारत को आंख दिखाने की कोशिश मत करना. हम केवल इस पार से ही नहीं मारेंगे, जरूरत पड़ने पर उस पार भी आकर मार सकते हैं. अब भारत बदल गया है.

राजनाथ सिंह ने बघेल सरकार को बताया भष्ट्राचारी

राजनाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार ने भ्रष्टाचारी बताया. उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर बघेल सरकार की आलोचना की और कहा, कांग्रेस के पांच शासनकाल में कई घोटाले हुए. सिंह ने कहा कि राज्य में गौठान घोटाला, राशन घोटाला, शराब घोटाला और कोयला घोटाला जो उनका (कांग्रेस) पसंदीदा है किया गया. जब वे केंद्र में सत्ता में थे तब भी उन्होंने कोयला घोटाला किया था. उन्होंने कहा कि वे जहां भी जाते हैं कोयला घोटाला करते हैं, अब यह स्पष्ट हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस राज्य से जड़ से खत्म हो जाएगी. सिंह ने घोटाले को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व वाले पूर्व यूपीए शासन पर भी निशाना साधा और कहा कि कोई भी मोदी सरकार के खिलाफ उंगली नहीं उठा सकता और भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा सकता.

Also Read: जम्मू से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक, कहा- PoK भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा

छत्तीसगढ़ लंबे समय से वामपंथी उग्रवाद के खतरे से जूझ रहा

राजनाथ सिंह ने कहा, छत्तीसगढ़ लंबे समय से वामपंथी उग्रवाद के खतरे से जूझ रहा है. नौ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रभावी कार्रवाई के कारण वामपंथी उग्रवाद का प्रभाव कम हुआ. यह अब सिर्फ 10-12 जिलों तक ही सीमित रह गया है. इनमें से कुछ जिले छत्तीसगढ़ में हैं. मैं दावा कर सकता हूं कि यदि कांग्रेस सरकार ने पूरा सहयोग दिया होता तो देश से वामपंथी उग्रवाद का सफाया हो गया होता. उन्होंने भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, छत्तीसगढ़ में खासकर आदिवासी बहुल बस्तर क्षेत्र में धर्म परिवर्तन की घटनाएं बढ़ रही हैं और यह स्वीकार्य नहीं है और इसे किसी भी तरह से रोका जाना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >