राजस्थान: जयपुर के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे डिरेल, रेल यातायात प्रभावित

दो जून को ओडिशा के बालासोर जिले के बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास में तीन ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर हो गयी थी. जिसमें 293 लोगों की मौत हो गयी थी और 1200 से अधिक लोग घायल हो गये थे.

राजस्थान की राजधानी जयपुर के जोबनेर के पास एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गये. जिसके बाद रेल यातायात प्रभावित हो गयी. हालांकि खबर मिलने के तुरंत बाद दुर्घटना राहत वाहन मौके पर भेजी गयी. जिसके बाद मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है. खबर लिखे जाने तक काम जारी था और यातायात फिर से बहाल नहीं हो पायी थी.

राजस्थान में साल की शुरुआत में भी एक यात्री ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतर गये थे

मालूम हो इस साल की शुरुआत में भी राजस्थान में ट्रेन हादसा हुआ था. जिसमें सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतर गये थे. हालांकि उस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई थी. हादसा राजकियावास और बोमाद्रा सेक्शन के बीच हुआ था. हादसे में घायल यात्रियों का इलाज कराया गया था.

ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों के बीच टक्कर में हो गयी थी 293 लोगों की मौत

गौरतलब है कि इसी साल दो जून को ओडिशा के बालासोर जिले के बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास में तीन ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर हो गयी थी. जिसमें 293 लोगों की मौत हो गयी थी और 1200 से अधिक लोग घायल हो गये थे. दरअसल हावड़ा जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस दो जून को दूसरी लाइन पर एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे उसके अधिकांश डिब्बे पटरी से उतर गए. इसी दौरान कोरोमंडल एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे उसी समय वहां से गुजर रही बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के आखिरी कुछ डिब्बों पर पलट गए, जिससे यह भीषण हादसा हुआ.

Also Read: Odisha Train Accident Reason: अगर यह गलती न हुई होती, तो टल सकता था ओडिशा ट्रेन हादसा; CRS की जांच में खुलासा

बारिश की वजह से कई ट्रेनें प्रभावित, रद्द

पिछले कुछ दिन में भारी बारिश के बाद पटरियों पर जलभराव के कारण सात जुलाई से 15 जुलाई के बीच 300 से अधिक मेल व एक्सप्रेस ट्रेन और 406 पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गई हैं. पटरियों पर पानी भरने की वजह से 600 से अधिक मेल/एक्सप्रेस ट्रेन, 500 पैसेंजर ट्रेन की सेवाएं प्रभावित हुईं. उत्तर पश्चिम भारत में शनिवार से तीन दिन तक लगातार बारिश हुई. जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में भारी से बेहद भारी बारिश दर्ज की गई. इस वजह से नदी-नालों में जलस्तर बढ़ गया और बुनियादी ढांचे को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड तथा पंजाब में आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हुईं.

Also Read: Odisha Train Accident: नहीं होता ओडिशा रेल हादसा, स्टेशन मास्टर की थी ये बड़ी गलती, CRS की जांच में खुलासा

बालासोर हादसे के दो हफ्ते बाद भी ओडिशा में हुआ था ट्रेन हादसा

बालासोर ट्रेन हादसे के दो हफ्ते बाद भी ओडिशा के ट्रेन हादसा हुआ था. 17 जून को रायगडा जिले के अंबाडोला के पास एक मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गये थे. हालांकि इससे कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ था. कुछ देर के बाद रेल सेवा को फिर से बहाल कर दिया गया था.

Also Read: Odisha Train Accident: बालासोर हादसे में तीन रेलकर्मी गिरफ्तार, धारा 304 और 201 के तहत CBI ने किया अरेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >