Rajasthan Farmers Protest: राजस्थान में क्यों गुस्से में हैं किसान? विरोध प्रदर्शन के बाद तनाव, इंटरनेट दूसरे दिन भी सस्पेंड

Rajasthan Farmers Protest: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है. प्रदर्शन में शामिल 100 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. लगातार दूसरे दिन इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया

Rajasthan Farmers Protest: हनुमानगढ़ जिले में किसान एक निजी कंपनी के प्रस्तावित एथेनॉल कारखाने को लेकर विरोध कर रहे हैं. किसानों एवं स्थानीय नेताओं का कहना है कि मांगें पूरी होने तक वे निर्माणाधीन एथेनॉल कारखाने के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखेंगे.

100 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर, 40 हिरासत में

पुलिस ने बुधवार के विरोध प्रदर्शन में शामिल 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और 40 लोगों को हिरासत में लिया है. गुरुवार सुबह बैठक के लिए इकट्ठा हो रहे किसानों एवं ग्रामीणों को पुलिस ने रोक दिया. टिब्बी कस्बे में एक गुरुद्वारे में बैठक हुई. पुलिस ने कांग्रेस विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर को हिरासत में ले लिया.

लगातार दूसरे दिन भी इंटरनेट सेवाएं बंद

विरोध प्रदर्शन और तनाव के बाद लगातार दूसरे दिन इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं. बताया जा रहा है कि कारखाने के आसपास के इलाके से करीब 30 परिवार डर के मारे अपने घर छोड़कर चले गए हैं.

किसानों ने कारखाना स्थल पर बोल दिया धावा

किसानों के विरोध प्रदर्शन ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया और सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने राठीखेड़ा गांव में ‘ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड’ के निर्माणाधीन कारखाना स्थल पर धावा बोल दिया. उन्होंने कथित तौर पर कंपनी की चारदीवारी तोड़ दी तथा कार्यालय और परिसर में खड़ी कई गाड़ियों में आग लगा दी. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए बल प्रयोग किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई. पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे. गुस्साए किसानों ने पुलिस जीप और कई गाड़ियों समेत एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों में कथित तौर पर आग लगा दी.

विरोध प्रदर्शन में महिलाओं समेत 50 से अधिक लोग घायल

विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं सहित 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए. कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया को लाठीचार्ज के दौरान सिर में चोट लगी और उन्हें हनुमानगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया.

एथेनॉल कारखाने के लिए सभी जरूरी मंजूरियां ली गई

हनुमानगढ़ के जिलाधिकारी डॉ खुशाल यादव ने बताया कि प्रस्तावित एथेनॉल कारखाने के लिए सभी जरूरी मंजूरियां ली गई हैं. यादव ने बताया,यह फैक्टरी 2022 की परियोजना का हिस्सा है, जिसे राइजिंग राजस्थान समिट के दौरान मंजूरी दी गई थी. जमीन के रूपांतरण से लेकर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तक सभी जरूरी अनुमतियां दे दी गई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >