Viral Video: पिंक साड़ी में धुआंधार तलवार भांजती महिला कौन है? जानें वायरल वीडियो का सच

diya kumari sword fighting fake video Viral सोशल मीडिया में जिस वीडियो को दीया कुमारी समझकर लोग वायरल कर रहे हैं, दरअसल तलवारबाजी करती दिख रही महिला दीया कुमारी नहीं है, बल्कि निकिताबा राठौड़ हैं. निकिताबा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर उसी वीडियो को पोस्ट किया है.

राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी इस समय सोशल मीडिया में तेजी से ट्रेंड कर रही हैं. लोग एक वीडियो को दीया कुमारी का बताकर लगातार शेयर कर रहे हैं. वीडियो शेयर करने के साथ लोग दीया कुमारी की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. दरअसल वीडियो में पिंक साड़ी पहनीं एक महिला धुआंधार तलवारबाजी करती दिख रही है. वीडियो में दिख रही महिला को राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी बताया जा रहा है.

वायरल वीडियो में क्या है खास

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में एक महिला पिंक साड़ी पहनकर धुआंधार तलवारबाजी करती दिख रही हैं. वीडियो में जो राम को लाए हैं…गाना भी बज रहा है. तलवारबाजी करती महिला के करतब को देखने के लिए लोगों की भिड़ लगी है. आसपास खड़े लोग भगवा वस्त्र में नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिख रही महिला को राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी बताकर सोशल मीडिया यूजर लगातार मैसेज कर रहे हैं और उनकी तारीफ करते हुए लिख रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, बस यही जोश और जज्बा भारत की हर बेटियों में हो.

Also Read: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के बच्चों ने कहां से की पढ़ाई ? जानें परिवार के बारे में खास बात

वायरल वीडियो का क्या है सच

सोशल मीडिया में जिस वीडियो को दीया कुमारी समझकर लोग वायरल कर रहे हैं, दरअसल तलवारबाजी करती दिख रही महिला दीया कुमारी नहीं है, बल्कि निकिताबा राठौड़ हैं. निकिताबा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर उसी वीडियो को पोस्ट किया है. मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि वीडियो 22 जनवरी की है. राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के दिन अहमदाबाद के नरोडा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें उन्होंने करतब दिखाया था.

कौन हैं दीया कुमारी

दीया कुमारी राजस्थान की उपमुख्यमंत्री हैं. भजनलाल शर्मा सरकार में उन्होंने कैबिनेट में शामिल किया गया. दीया विद्याधर नगर से जीतकर विधायक बनी हैं. दीया कुमारी इससे पहले 2019 में राजसमंद लोकसभा सीट से जीतकी सांसद बनी थीं. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए उन्होंने अपनी सांसदी से इस्तीफा दिया था. दीया कुमारी शाही परिवार से आती हैं. वो जयपुर रियासत के अंतिम शासक महाराजा मान सिंह द्वितीय की पोती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >