Rajasthan Crisis : जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक

Rajasthan crisis live, congres and bjp mla, sachin pilot latest news : राजस्थान में जारी राजनीतिक उठा-पटक का अंत होते दिख रहा है. कांग्रेस सरकार के कारण उपजे मतभेद को कल हाईकमान ने शांत करा दिया, जिसके बाद बागी सचिन पायलट और उसके समर्थित विधायक देर रात तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात की. वहीं आज राजस्थान हाईकोर्ट में बसपा से कांग्रेस में गए 6 विधायकों की याचिका पर सुनवाई होनी है, जिसमें विधायकों के विलय पर फैसला होगा. राजस्थान राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए...

Live Updates
10:08 PM. 11 Aug 20 10:08 PM. 11 Aug

जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक

राजस्थान में सियासी संकट समाप्त होने के बाद जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक चल रही है. जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ कांग्रेस विधायक भी मौजूद हैं.

10:08 PM. 11 Aug 20 10:08 PM. 11 Aug

मायावती ने राज्यपाल से संज्ञान लेने की मांग की

बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा, जिस समय देश में कोरोना व्याप्त है, सरकार को अपने लोगों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. मुझे लगता है कि सरकार कोरोना का मुकाबला करने के प्रति गंभीर नहीं थी और लोक कल्याण के कार्य भी प्रभावित हुए थे. मुझे लगता है कि संभावना है कि यह भविष्य में भी होगा. मैं राजस्थान के राज्यपाल से राज्य में स्थिति का संज्ञान लेने और उनकी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाने की अपील करता हूं.

10:08 PM. 11 Aug 20 10:08 PM. 11 Aug

मायावती बोलीं – पायलट और गहलोत के बीच कभी भी शुरू हो सकता है ड्रामा

बसपा प्रमुख मायावती ने राजस्थान सियासी संकट पर कहा, ऐसा लगता है कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार अब सुरक्षित है लेकिन यह नहीं कहा जा सकता है कि श्री पायलट और श्री गहलोत के बीच ड्रामा फिर कब शुरू होगा. बसपा कहना चाहती है कि इन दोनों के बीच लंबे समय तक आंतरिक संघर्ष के कारण राज्य में लोक कल्याण के कार्य प्रभावित हुए हैं.

2:33 PM. 11 Aug 20 2:33 PM. 11 Aug

पार्टी ने कर दिया माफ तो मुझे ऐतराज नहीं

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि पार्टी ने अगर बागी विधायकों को माफ कर दिया है तो मुझे कोई ऐतराज नहीं है.

2:33 PM. 11 Aug 20 2:33 PM. 11 Aug

बोले सुरजेवाला

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राजस्थान के राजनीतिक घटनाक्रम के पटाक्षेप पर आठ करोड़ प्रदेशवासियों को बधाई. राहुल गाँधी की दूरदृष्टि व सबको साथ ले कर चलने का संकल्प व प्रियंका गाँधी का सहयोग रंग लाया. अशोक गहलोत की परिपक्वता व सचिन पायलेट के विश्वास व निष्ठा ने हल निकाला.

2:33 PM. 11 Aug 20 2:33 PM. 11 Aug

जनता का किया वादा पूरा करना होगा

सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस के पास जब राजस्थान में 21 विधायक था, तब मुझे अध्यक्ष बनाया गया. हमने जनता से वादा किया था, सरकार बनने के बाद हमारी जवाबदेही है कि जनता को किए वादे पूरा करें.

2:33 PM. 11 Aug 20 2:33 PM. 11 Aug

पायलट ने साधा अशोक पर निशाना

जयपुर रवाना होने से पहले कांग्रेस नेता सचिन पायलट सीएम अशोक गहलोत पर नाराजगी जताए. पायलट सीएम के उस बयान से नाराज थे, जिसमें उन्हें निकम्मा बताया गया था. पायलट ने कहा कि पूरा देश देख रहा है.

2:33 PM. 11 Aug 20 2:33 PM. 11 Aug

कांग्रेस किटी पार्टी बन कर रही गई- नकवी

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी अब किटी पार्टी बन गई है. हर दिन इसमें फेक अजेंडे, फंडे तय होते हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर परोसा जाता है. ये कोई सामान्य बुद्धि का आदमी नहीं कर सकता. उनके नेता को हम ‘गेट वेल सून’ कहना चाहेंगे, अपनी पार्टी को भी जल्द स्वस्थ करें.

2:33 PM. 11 Aug 20 2:33 PM. 11 Aug

संकट लोकतंत्र को बचाने का- गहलोत

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने पायलट की वापसी पर बयान दिया है. गहलोत ने कहा, ‘जो लोग आएं हैं वो किन परिस्थितियों में गए थे, उनसे क्या वादें किए गए थे, उन्हें मुझसे क्या नाराजगी है उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा. बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी है. अब संकट लोकतंत्र को बचाने का है, ईडी, आयकर, सीबीआई का दुरुपयोग चुन-चुन कर और बेशर्मी से हो रहा है.

2:33 PM. 11 Aug 20 2:33 PM. 11 Aug

पायलट की वापसी से विधायक नाराज

बता दें कि सचिन पायलट की वापसी के बाद जैसलमेर के विधायक नाराज हो चुके हैं. बताया जा रहा है कि विधायकों ने अपनी नाराज़गी अशोक गहलोत को बता दी है.

10:50 AM. 11 Aug 20 10:50 AM. 11 Aug

3 विधायक सीएम आवास पहुंचे

सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच जारी विवाद के बाद पायलट गुट के 3 निर्दलीय विधायक सीएम अशोक गहलोत से मिलने पहुंचे.

10:47 AM. 11 Aug 20 10:47 AM. 11 Aug

कांग्रेस ने तैनात किया फ्रंट टीम

राजस्थान में सियासी घमासान के बीच विधानसभा में बीजेपी को मात देने के लिए कांग्रेस ने फ्रंट टीम तैयार की है. पार्टी 14 अगस्त से शुरू होने वाली सत्र के लिए किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान के निर्देश के बाद सीएम गहलोत ने सभी मोर्चे पर लोगों को तैनात कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस सत्र के लिए तीन मोर्चे पर घेराबंदी करने की तैयारी में है, पहला मोर्चा सदन की अंदर विधानसभा पर. वहीं दूसरा मोर्चा, विधायकों को एकजुटता रखने के लिए और तीसरा मोर्चा मीडिया में विपक्ष के हमले पर पलटवार करने के लिए.

10:47 AM. 11 Aug 20 10:47 AM. 11 Aug

पार्टी का फैसला मान्य- पायलट

प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद देर रात पायलट ने बयान दिया. अपने बयान में पायलट ने कहा कि पार्टी पद दे सकती है तो छीन भी सकती है. पायलट ने कहा कि पार्टी का फैसला वे मानेंगे.

10:47 AM. 11 Aug 20 10:47 AM. 11 Aug

स्वागत है सचिन- सिंघवी

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कोर्ट में स्पीकर का पक्ष रख रहे वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने पायलट के वापसी का स्वागत किया है. सिंघवी ने ट्वीट कर लिखा, ‘स्वागत है सचिन.’

10:47 AM. 11 Aug 20 10:47 AM. 11 Aug

विधानसभा सत्र के बाद सुलह फॉर्मूला पर बातचीत

बताया जा रहा है कि सुलह फॉर्मूला विधानसभा सत्र के बाद तय होगा. हालांकि सचिन पायलट डिप्टी सीएम बनेंगे या नहीं? इसपर भी फैसला होना है.

10:47 AM. 11 Aug 20 10:47 AM. 11 Aug

जयपुर लौटेंगे पायलट

बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद सचिन पायलट जयपुर लौट सकते हैं. बीते एक महीने से सचिन पायलट राजस्थान से बाहर थे, कल सुलह के बाद वे आज जयपुर लौट सकते हैं

10:47 AM. 11 Aug 20 10:47 AM. 11 Aug

शिकायतों पर बनी कमेटी

गहलोत पायलट के बीच सुलह फॉर्मूला निकालने के लिए कांग्रेस ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है. इस कमेटी में पार्टी कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और महासचिव प्रियंका गांधी शामिल है

8:50 AM. 11 Aug 20 8:50 AM. 11 Aug

लड़ाई सैद्धांतिक

सचिन पायलट ने कहा कि यह लड़ाई सैद्धांतिक है. हम कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं. हमारी जो लड़ाई थी, उसे हमने बताया. हम आगे काम करेंगे. पांच साल तक सभी कांग्रेसी सत्ता में भागीदार हैं.

8:50 AM. 11 Aug 20 8:50 AM. 11 Aug

सुनवाई आज

राजस्थान में जारी राजनीतिक उठा-पटक का अंत होते दिख रहा है. कांग्रेस सरकार के कारण उपजे मतभेद को कल हाईकमान ने शांत करा दिया, जिसके बाद बागी सचिन पायलट और उसके समर्थित विधायक देर रात तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात की. वहीं आज राजस्थान हाईकोर्ट में बसपा से कांग्रेस में गए 6 विधायकों की याचिका पर सुनवाई होनी है, जिसमें विधायकों के विलय पर फैसला होगा

8:50 AM. 11 Aug 20 8:50 AM. 11 Aug

बीजेपी ने बताया आंतरिक मामला

राजनीतिक उठा-पटक पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान में जिस तरीके का दृश्य उत्पन्न हुआ उसे पूरे प्रदेश ने देखा, हमने पहले दिन से कहा था कि कांग्रेस का अपने घर का झगड़ा है. 31 दिन बाद सोये हुए बहन-भाई की जोड़ी जागी, लेकिन इस सियासी ड्रामे से प्रदेश की जनता के हाथ में क्या आया? प्रदेश की जनता सिर्फ परेशान होती रही.

मुख्य बातें

Rajasthan crisis live, congres and bjp mla, sachin pilot latest news : राजस्थान में जारी राजनीतिक उठा-पटक का अंत होते दिख रहा है. कांग्रेस सरकार के कारण उपजे मतभेद को कल हाईकमान ने शांत करा दिया, जिसके बाद बागी सचिन पायलट और उसके समर्थित विधायक देर रात तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात की. वहीं आज राजस्थान हाईकोर्ट में बसपा से कांग्रेस में गए 6 विधायकों की याचिका पर सुनवाई होनी है, जिसमें विधायकों के विलय पर फैसला होगा. राजस्थान राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >