Rajasthan Chunav 2023 : अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच खटास खत्म ? जानें राजस्थान के सीएम ने क्या कहा

Rajasthan Chunav 2023 : विधानसभा चुनाव से पहले सीएम गहलोत और प्रदेश के पूर्व उपम्ख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच जुबानी जंग तेज होती नजर आयी है. अब राजस्थान के सीएम ने कुछ अलग ही बयान दिया है.

Rajasthan Chunav 2023 : इस साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसको लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. कांग्रेस में खींचतान की खबर के बीच राजस्थान CM अशोक गहलोत का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि हमारी पार्टी में कोई बहस का विषय रहता ही नहीं है, हम सब मिलकर चुनाव लड़ते हैं, जीतते हैं फिर हाईकमान जो फैसला लेती है वो हमें मंजूर होता है. हमारी पार्टी में कोई मतभेद नहीं है. हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे.

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले सीएम गहलोत और प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच जुबानी जंग तेज होती नजर आयी है. सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत के बीच शीत युद्ध चल रहा है. कई अवसर पर दोनों नेता एक दूसरे पर वार करते नजर आ चुके हैं. एक रैली के दौरान सचिन पायलट कहते नजर आ चुके हैं कि 32 सलाखों के पीछे बिना हड्डी की जो जीभ है उसे संतुलित करना बहुत जरूरी होता है. मुंह से निकली हुई बात कभी वापिस नहीं आती. राजनीति में मैंने मेरे स्वर्गीय पिताजी से बहुत कुछ सीखा है और राजनीति के अखाड़े में बड़े-बड़ों को पटखनी देते हुए देखा है.

शशि थरूर का बयान

सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत के बीच जारी खींचतान को लेकर पिछले दिनों वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर का बयान भी सामने आया. उन्होंने कहा है कि हर राजनीतिक पार्टी में थोड़ी बहुत गुटबाजी होती है. नेताओं को व्यापक फलक पर देखने के साथ ही सामूहिक लक्ष्यों पर ध्यान देना चाहिए. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच जारी सत्ता संघर्ष के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर की यह टिप्पणी आयी है जिसके कई मायने लगाये जा रहे हैं. शशि थरूर ने कहा कि क्या भारत में कोई ऐसी अखंड राजनीतिक पार्टी है? क्या भाजपा : भारतीय जनता पार्टी : के भीतर वैचारिक मतभेद नहीं हैं? एक लोकतंत्र में, दो लोगों के भिन्न भिन्न विचार हो सकते हैं, लेकिन यदि आपकी विचारधारा एक है और समान हित के लिए आप लड़ रहे हैं तो पार्टी जो कहती है, वही होता है.

Also Read: राजस्थान में अगला विधानसभा चुनाव अशोक गहलोत के नेतृत्व में लड़ेगी कांग्रेस! सचिन पायलट की सियासी उड़ान को झटका
सरकार के गिरने की आ गयी थी नौबत

आपको बता दें कि कई बार सचिन पायलट और अशोक गहलोत आमने सामने आ चुके हैं जिससे कांग्रेस की चिंता बढ़ गयी है. यदि आपको याद हो तो राजस्थान में शीर्ष पद की आकांक्षा लिये पायलट ने पिछले चुनाव में पूरा जोर कांग्रेस को जिताने के लिए लगा दिया था. इसके बाद राहुल गांधी ने उन्हें डिप्टी सीएम के लिए मना लिया था. इसके बाद सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच रिश्तों में खटास पैदा हो गयी और सूबे में सरकार गिरने तक की नौबत आ गयी. इसके बाद किसी तरह स्थिति को संभाला गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >