दिल्ली-NCR में बारिश का येलो अलर्ट, गुरुग्राम से नोएडा तक बदला मौसम

दिल्ली-एनसीआर इलाकों में गुरुवार से ही बारिश का दौर जारी है. गुरुवार (6 अगस्त) को कई जगहों पर जोरदार बारिश हुई. आज यानी शुक्रवार को भी आसमान में बादलों का डेरा है. मौसम विभाग ने कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है.

दिल्ली-NCR में शुक्रवार (7 अगस्त) को भी बारिश का दौर जारी है. सुबह दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली और गुरुग्राम में बारिश, गरज और बिजली की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली के कई इलाकों में सुबह से बारिश

दिल्ली में आसमान में बादल छाए हुए हैं. रफी मार्ग, रायसीना रोड, फिरोजशाह रोड, कौटिल्य मार्ग और आरके पुरम समेत राजधानी के कई हिस्सों में सुबह बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज दिनभर बादल छाए रह सकते हैं. कुछ स्थानों पर गरज और तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

नोएडा और गाजियाबाद में भी बारिश के आसार

दिल्ली के अलावा एनसीआर रीजन में भी आज बारिश के आसार बने हुए हैं. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के लिए फिलहाल कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है. लेकिन इन इलाकों में आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ेंः उत्तराखंड में बारिश का कहर! चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही गंगा, ऋषिकेश के घाट खाली कराए गए

गुरुवार को हुई थी झमाझम बारिश

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार (6 अगस्त)को जमकर बारिश हुई थी. तेज बारिश के कारण कई सड़कें जलमग्न हो गई थीं. दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा. गुरुग्राम के कई इलाकों में जलभराव के कारण यातायात बेहद धीमा रहा. कुछ वाहन पानी के बीच खराब भी हो गए थे.

अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में मानसून सक्रिय है. इसके कारण दिल्ली और एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुककर बारिश होने के आसार हैं. अधिकारियों ने लोगों से जलभराव वाले रास्तों से बचने और बारिश के दौरान सावधानी से वाहन चलाने को कहा है. जरूरी यात्रा से पहले यातायात और मौसम की ताजा जानकारी देखने की भी सलाह दी गई है.

Also Read: मानसून का रौद्र रूप: पहाड़ों से मैदान तक भारी बारिश की 7 तस्वीरें



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >