केरल में बारिश का कहर: बाढ़-भूस्खलन से 3 की मौत, कई इलाके जलमग्न, देखें Photo

1 / 9
केरल में बारिश का कहर: बाढ़-भूस्खलन से 3 की मौत, कई इलाके जलमग्न, देखें Photo
फुल स्क्रीन में देखें

केरल में बाढ़ से तबाही, फोटो-एएनआई

केरल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. इडुक्की और कोट्टायम जिलों में भूस्खलन और बाढ़ की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है. कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है.

2 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

केरल में बाढ़ से तबाही, फोटो-एएनआई

केरल में बारिश का कहर, भूस्खलन और बाढ़ से 3 लोगों की मौत

केरल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. इडुक्की और कोट्टायम जिलों में भूस्खलन और बाढ़ की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है.

3 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

केरल में बाढ़ से तबाही, फोटो-एएनआई

इडुक्की में घर पर गिरा मलबा, महिला की मौत

इडुक्की के अडूरमाला इलाके में हुए भूस्खलन में एक महिला की मौत हो गई. मलबा घर पर गिरने से मकान पूरी तरह ढह गया, जबकि घर के अन्य सदस्यों को बचा लिया गया.

4 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

केरल में बाढ़ से तबाही, फोटो-एएनआई

कोट्टायम में युवक की गई जान, मां की तलाश जारी

कोट्टायम के पय्यानिथोट्टम इलाके में भूस्खलन की चपेट में आए जोसेफ नाम के एक शख्स की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. उनकी मां के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है. बचाव अभियान जारी है.

5 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

केरल में बाढ़ से तबाही, फोटो-एएनआई

वागामोन में एक और मौत

इडुक्की के वागामोन क्षेत्र में भूस्खलन के दौरान प्रभाकरन नायर की भी जान चली गई. कई घंटे तक चले राहत अभियान के बाद उनका शव मलबे से निकाला गया.

6 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

केरल में बाढ़ से तबाही, फोटो-एएनआई

कई इलाकों में बाढ़, सड़कें और घर जलमग्न

इडुक्की, कोट्टायम और पथनमथिट्टा के कई हिस्सों में बाढ़ का पानी घरों और सड़कों तक पहुंच गया है. कई प्रमुख मार्ग बंद हो गए हैं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

7 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

केरल में बाढ़ से तबाही, फोटो-एएनआई

नदियां उफान पर, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

पुल्लाकयार नदी समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में पानी भर गया। प्रशासन ने कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और छोटे बांधों के गेट भी खोल दिए.

8 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

केरल में बाढ़ से तबाही, फोटो-एएनआई

रेड अलर्ट जारी, कई जिलों में स्कूल बंद

आईएमडी ने इडुक्की, कोट्टायम, पथनमथिट्टा समेत आठ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है.

9 / 9
फुल स्क्रीन में देखें

केरल में बाढ़ से तबाही, फोटो-एएनआई

लोगों से सतर्क रहने की अपील

प्रशासन ने पहाड़ी और नदी किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने, अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >