Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, बढ़ेगा बारिश का खतरा, ओडिशा-उत्तराखंड समेत कई राज्यों में अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के चलते देश के कई हिस्सों में मानसून फिर सक्रिय हो रहा है. ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है, जबकि उत्तराखंड में भी आंधी-बिजली के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

Weather Update: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता दिख रहा है. बंगाल की खाड़ी के उत्तर और आसपास के क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने के असर से पूर्वी भारत में बारिश बढ़ने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ओडिशा में 9 से 11 सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है. वहीं उत्तराखंड में 13 सितंबर तक भारी बारिश के साथ आंधी-बिजली का अलर्ट है.

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, ओडिशा में भारी बारिश

IMD के मुताबिक उत्तर बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके प्रभाव से ओडिशा में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. मौसम विभाग ने 9 से 11 सितंबर के दौरान ओडिशा के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.

ताजा रिपोर्ट के अनुसार ओडिशा के 22 जिलों में भारी बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में निचले इलाकों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है.

ये भी पढ़ें: 40 साल पीछे ले जा रहा है AI? 1980 में कैसे दिखते Gen-Z, वायरल ट्रेंड पूरी पीढ़ी को nostalgia में पहुंचा दिया

पश्चिम बंगाल में भी मौसम पर इस सिस्टम का असर देखा जा सकता है. दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. तटीय इलाकों में तेज हवाओं को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत है.

उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश, दिल्ली में 14 से बदलेगा मौसम

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में 11, 12 और 13 सितंबर को भारी बारिश के साथ गरज, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. IMD के मुताबिक 14 सितंबर को भी आंधी-बिजली का असर रह सकता है, हालांकि उस दिन भारी बारिश की चेतावनी नहीं है.

ये भी पढ़ें: माता-पिता की देखभाल नहीं करने पर असम में सरकारी कर्मचारी की कटती है सैलरी? जानें क्या कहता है निमय

उत्तराखंड के देहरादून के लिए भी IMD ने 12 सितंबर तक गरज-बिजली के साथ मध्यम से भारी बारिश और 13 सितंबर को गरज-बिजली की संभावना जताई है.

वहीं दिल्ली-NCR में 13 सितंबर तक कोई मौसम चेतावनी नहीं है, लेकिन IMD ने 14, 15 और 16 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. यानी राजधानी में अगले कुछ दिनों के बाद बारिश का एक नया दौर देखने को मिल सकता है.

इसके अलावा पंजाब में भी 14 और 15 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी है. राजस्थान के कुछ हिस्सों में 11 सितंबर से गरज-बिजली और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.

लोगों को क्या ध्यान रखना चाहिए?

भारी बारिश वाले इलाकों में लोगों को स्थानीय मौसम अलर्ट पर नजर रखने की सलाह है. पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के दौरान यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतना जरूरी है. वहीं समुद्र के आसपास रहने वाले और मछुआरों को IMD की समुद्री चेतावनियों का पालन करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >