Aaj ka Mausam : नये पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बदलेगा मौसम, इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 4 नवंबर 2025 से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. वहीं, पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और म्यांमार तट पर बना निम्न दबाव क्षेत्र अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगहों पर भारी बारिश ला सकता है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

Aaj ka Mausam : देश के कई राज्यों में 5 नवंबर तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर और दक्षिण-पूर्व के कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बारिश के आसार कम नजर आ रहे हैं, लेकिन ठंड की शुरुआत होने की संभावना इन इलाकों में हैं. दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में पूरा सप्ताह मौसम शुष्क रहने की बात विभाग की ओर से की गई है.

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद तापमान में गिरावट बनी रहेगी, जिससे सुबह और शाम को ठंड बढ़ेगी. वहीं, राजस्थान के कोटा, उदयपुर और अजमेर संभागों में सोमवार को हल्की बारिश और गरज के आसार हैं. 5 नवंबर से पूरे राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान गिरने से ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के आसार

4 नवंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में गरज, तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) और बौछारों की संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में 4 और 5 नवंबर को और उत्तराखंड में 4 नवंबर को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें : Rain Alert: अगले 48 घंटे में नए पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, 3,4,5,6,7 नवंबर तक भयंकर बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट

आंध्र प्रदेश के अलावा यहां बारिश के आसार

विभाग के अनुसार, तटीय आंध्र प्रदेश में 3 नवंबर को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. 4 से 6 नवंबर के बीच तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें हो सकती हैं. वहीं, 5 से 7 नवंबर के बीच तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी ऐसी ही बारिश और गरज-चमक की संभावना है.

झारखंड में मौसम रहेगा शुष्क

झारखंड में 3 नवंबर की सुबह कोहरा या धुंध छाई रह सकती है, जबकि दिन में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, 8 नवंबर 2025 तक झारखंड में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है. इस दौरान आईएमडी ने किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है.

बिहार में कैस रहेगा मौसम?

आईएमडी पटना के अनुसार, सोमवार से आसमान साफ रहेगा और अगले तीन दिनों में बिहार का अधिकतम तापमान 2 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. यानी नवंबर में फिलहाल ठंड नहीं, बल्कि लोगों को धूप और हल्की गर्मी का अहसास हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >