Video: राहुल गांधी की फिसली जुबान, कहा- ‘इंडिया स्टेट’ के खिलाफ लड़ रहे लड़ाई, भड़की बीजेपी

Rahul Gandhi Indian State: राहुल गांधी अपने एक बयान को लेकर बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं. उन्होंने नये कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के उद्घाटन के अवसर पर बयान देकर सेल्फ गोल कर लिया है.

Rahul Gandhi Indian State : राहुल गांधी ने इंदिरा भवन के उद्घाटन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उसी दौरान उनकी जुबान फिसल गई. राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर हमला करते-करते इंडिया स्टेट पर भी गलत बयानबाजी कर दी. अब उनके बयान को लेकर बीजेपी ने तगड़ा हमला बोला है. पहले जानते हैं राहुल गांधी ने इंडिया स्टेट को लेकर क्या बयान दिया.

बीजेपी, आरएसएस ही नहीं इंडिया स्टेट से भी लड़ रहे लड़ाई : राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा, “ऐसा मत सोचिए कि हम निष्पक्ष लड़ाई लड़ रहे हैं. इसमें कोई निष्पक्षता नहीं है. अगर आप मानते हैं कि हम बीजेपी या आरएसएस से लड़ रहे हैं, तो आप समझ नहीं पाए हैं कि क्या हो रहा है. भाजपा और आरएसएस ने हमारे देश की हर संस्था पर कब्जा कर लिया है. अब हम बीजेपी और आरएसएस से ही नहीं, बल्कि इंडिया स्टेट से लड़ रहे हैं.”

यह भी पढ़ें: Delhi Elections 2025: बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज, जूते बांटने का आरोप, AAP ने शेयर किया वीडियो

जेपी नड्डा ने बोला हमला, कहा- कांग्रेस का भारत को कमजोर करने का रहा इतिहास

राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- “कांग्रेस का इतिहास उन सभी ताकतों को बढ़ावा देने का रहा है जो एक कमजोर भारत चाहते हैं. सत्ता के लिए उनके लालच का मतलब देश की अखंडता से समझौता करना और लोगों के विश्वास को धोखा देना था. भारत के लोग समझदार हैं. उन्होंने फैसला किया है कि वे हमेशा राहुल गांधी और उनकी सड़ी हुई विचारधारा को खारिज करेंगे.”

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव में छाया भोजपुरिया रंग, AAP ने लॉन्च किया ‘ए राजा जी आइल बा मुहूर्त’ गाना

गौरव भाटिया ने राहुल गांधी को बताया कलंक

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, “राहुल गांधी का एक बयान सामने आया है जिससे हर नागरिक को ठेस पहुंची है. राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं. भारत के विपक्ष के नेता कहते हैं कि हम भारत के खिलाफ लड़ रहे हैं. भारत को विपक्ष का एक वफादार और जिम्मेदार नेता चाहिए. राहुल गांधी के शब्द, कार्य और विश्वास भारत की अखंडता और संप्रभुता को चोट पहुंचाते हैं. यह पहली बार नहीं है कि राहुल गांधी ने ऐसा बयान दिया हो. बल्कि राहुल गांधी देश विरोधी ताकतों के साथ मंच साझा करते हैं. उनसे फंडिंग लेते हैं. फिर ऐसे बयान देते हैं, जो भारत की संप्रभुता के लिए खतरा बनती है. ये कहना गलत नहीं होगा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कलंक हैं.”

मोदी का विरोध करते-करते राहुल देश का विरोध करने लगे हैं : शहजाद पूनावाला

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “आज कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा और पीएम मोदी का विरोध करते-करते वे देश का विरोध करने लगे हैं. वे भारत और भारतीय राज्यों के खिलाफ लड़ रहे हैं. यह संयोग नहीं बल्कि एक सोचा-समझा प्रयोग है. यह एक उद्योग बन गया है, जिसे सोरोस (जॉर्ज सोरोस) प्रायोजित करते हैं. राहुल गांधी ‘भारत तोड़ो’ के एजेंडे पर चलते हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >