'Rahul Gandhi को पहले ही देनी चाहिए थी सूचना', एनी राजा का बड़ा आरोप- वायनाड के लोगों के साथ हुआ अन्याय

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने के फैसले पर बीजेपी और सीपीआई ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधा है. सीपीआई नेता एनी राजा ने कहा है कि यह वायनाड के लोगों के साथ धोखा है. वहीं बीजेपी ने प्रियंका गांधी के उपचुनाव लड़ने को परिवारवाद से जोड़ा है.

Rahul Gandhi: वायनाड की सीट से राहुल गांधी सांसद हैं और राय बरेली की सीट से भी वो सांसद है. ऐसे में उन्होंने वायनाड की सीट से इस्तीफा देने का फैसला किया है. राहुल गांधी के इस फैसले से बीजेपी समेत सीपीआई ने उन पर हमला किया है. सीपीआई नेता और वायनाड सीट से प्रत्याशी रहीं एनी राजा ने कहा है कि राहुल गांधी ने वायनाड के लोगों के साथ धोखा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि वायनाड की जनता ने राहुल गांधी को भारी मतों से जीत दिलाई और राहुल ने उन्हें ही छोड़ने का फैसला कर लिया है. वहीं बीजेपी भी राहुल गांधी पर हमला कर रही है. बीजेपी प्रियंका गांधी के वायनाड से उपचुनाव लड़ने के फैसले को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्येक कार्य के माध्यम से यह दिखा रही है कि वह एक परिवार की, एक पार्टी की और एक परिवार के लिए पार्टी है.

राहुल गांधी को पहले बताना चाहिए था- एनी राजा
राहुल गांधी के रायबरेली सीट बरकरार रखने और प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर सीपीआई नेता एनी राजा ने हमला किया है. एनी राजा ने कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान भी कहा था कि राजनीतिक नैतिकता बनाए रखें, राहुल गांधी को मतदाताओं को सूचित करना चाहिए था क्योंकि उन्होंने उन्हें भारी बहुमत दिया था और मतदाताओं को सूचित किया जाना चाहिए था कि वह किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की योजना बना रहे थे, यह वायनाड के वोटरों के साथ अन्याय है.

राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने के फैसले पर बीजेपी ने भी कटाक्ष किया है. वायनाड सीट से प्रियंका गांधी को उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए जाने के फैसले के बाद बीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति कर रही है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने और उनकी बहन के वहां से चुनाव लड़ने के फैसले के बाद आज यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस कोई राजनीतिक दल नहीं बल्कि परिवार की एक कंपनी है. उन्होंने कहा कि उनकी मां सोनिया गांधी राज्यसभा में होंगी, खुद राहुल गांधी लोकसभा में एक सीट रायबरेली से और प्रियंका भी दूसरी वायनाड सीट से लोकसभा में होंगी. यह परिवारवाद का प्रतीक है.

वोटरों के साथ विश्वासघात
भाजपा प्रवक्ता पूनावाला ने वायनाड सीट खाली करने के राहुल गांधी के फैसले को निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के साथ विश्वासघात करार दिया. उन्होंने कहा कि इससे यह भी साफ हो जाता है कि गांधी परिवार की राजनीतिक विरासत बेटे के साथ रहेगी. इससे साफ हो जाता है कि बेटे और बेटी के बीच पहले कौन है. पूनावाला ने दावा किया कि गांधी ने रायबरेली सीट इसलिए नहीं छोड़ने का फैसला किया क्योंकि उन्हें पता है कि अगर वह ऐसा करते हैं तो उपचुनाव में यह सीट भाजपा की झोली में चली जाएगी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने समाजवादी पार्टी के समर्थन के कारण रायबरेली की सीट जीती है. वहीं बीजेपी नेता अजय आलोक ने वायनाड सीट छोड़ने को लेकर राहुल गांधी पर कटाक्ष किया और दावा किया कि प्रियंका गांधी के लिए इस सीट से जीतना आसान नहीं होगा.

इधर, राहुल गांधी के रायबरेली लोकसभा सीट बरकरार रखने और प्रियंका गांधी वाड्रा के वायनाड से चुनाव लड़ने पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग सांसद बन गए. अब कांग्रेस आगे बढ़ रही है. वह सिलसिला आगे बढ़ाएं. ये परिवारवादी लोकतंत्र के लिए खतरा हैं. इनकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तो सच सामने आ जाएगा कि कैसे इन्होंने विदेशी ताकतों का हथियार बनकर देश में झूठ और दुष्प्रचार के जरिए एक समर्पित सरकार को रोकने की साजिश रची है. अगर ऐसे लोग वायनाड या कहीं और से चुनाव लड़ेंगे तो जनता समझ चुकी है और सबक सिखाएगी.

कांग्रेस की बैठक में राहुल ने वायनाड छोड़ने का लिया फैसला
गौरतलब है कि सोमवार को कांग्रेस की बैठक में राहुल गांधी ने रायबरेली की सीट बरकरार रखने और वायनाड की सीट छोड़ने का फैसला किया था. उन्होंने इस दौरान मीडिया बात करते हुए कहा था कि वो भले ही वायनाड की सीट छोड़ रहे हैं लेकिन उनका जुड़ाव यहां से बना रहेगा. यहां उनका आना जाना लगा रहेगा. वहीं प्रियंका के उपचुनाव लड़ने पर राहुल ने कहा कि रायबरेली और वायनाड को दो-दो सांसद मिल रहे हैं.  भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Nikhil Gupta की अमेरिकी कोर्ट में हुई पेशी, पन्नू की हत्या की साजिश से किया इनकार, कहा- मैं बेकसूर हूं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >