Watch Video: आप जल्दी शादी करिये…हलवाई बने राहुल गांधी को मिठाई वाले ने दे दी सलाह, देखें वीडियो

Rahul Gandhi Video: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दिवाली के अवसर पर कुछ अलग नजर आए. लोकसभा नेता प्रतिपक्ष हलवाई की भूमिका में नजर आए. हालांकि इस दौरान उन्हें मिठाई वाले ने शादी कर लेने की सलाह दे डाली. दरअसल राहुल गांधी पुरानी दिल्ली की एक मशहूर मिठाई दुकान में अचानक पहुंच गए. इस दौरान दुकान के मालिक ने कहा- "वह उनके परिवार की कई पीढ़ियों को अपनी मिष्ठान सेवा उपलब्ध करा चुके हैं और अब वह उनकी (राहुल) शादी का इंतजार कर रहे हैं."

Rahul Gandhi Video: राहुल गांधी दीपावली के अवसर पर घंटेवाला मिठाई की दुकान पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने कुछ मिठाइयां बनाने में अपना हाथ आजमाया. राहुल गांधी ने इसका वीडियो सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया.

मिठाई वाले ने कहा कि राहुल गांधी को जल्द शादी करनी चाहिए

राहुल गांधी ने एक्स पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें मिठाई की दुकान के मालिक को यह कहते सुना जा सकता है, ” हमने आपके नाना (जवाहरलाल नेहरू), दादी (इंदिरा गांधी), पापा (राजीव गांधी) और दीदी (प्रियंका गांधी) को सर्व किया है. बस अब एक चीज का इंतजार है, आपसे गुजारिश है कि जल्दी शादी करिए. आपकी शादी का इंतजार है. सबसे पहले आप शादी करिए. उसकी मिठाई भी आप हमसे लीजिए. हम उसका इंतजार कर रहे हैं. “

शादी की बात पर राहुल गांधी ने कोई जवाब नहीं दिया

जब मिठाई वाले ने शादी कर लेने की सलाह दी, तो राहुल गांधी ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया और सिर्फ मुस्करा कर रह गए.

राहुल गांधी ने लोगों से पूछा- आप सब बताएं, आप अपनी दिवाली कैसे मना रहे हैं

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ” पुरानी दिल्ली की मशहूर और ऐतिहासिक घंटेवाला मिठाइयों की दुकान पर इमरती और बेसन के लड्डू बनाने में हाथ आजमाया. सदियों पुरानी इस प्रतिष्ठित दुकान की मिठास आज भी वही है – खालिस, पारंपरिक और दिल को छू लेने वाली.” उनका कहना है कि दीपावली की असली मिठास सिर्फ थाली में नहीं, बल्कि रिश्तों और समाज में भी होती है. राहुल गांधी ने कहा, “आप सब बताएं, आप अपनी दिवाली कैसे मना रहे हैं, और उसे कैसे खास बना रहे हैं? “

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >