Parliament Session: राहुल गांधी ने अग्निवीर को बताया ‘यूज एंड थ्रो मजदूर’, राजनाथ सिंह और शाह ने किया पलटवार

Parliament Session: अग्निवीर योजना को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया. उन्होंने अग्निवीर को ‘यूज एंड थ्रो मजदूर’ बताया. राहुल गांधी ने कहा, अग्निवीर को प्रधानमंत्री शहीद नहीं मानते.

Parliament Session: सशस्त्र बलों में प्रवेश के लिए अग्निवीर योजना पर बोलते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, एक अग्निवीर ने बारूदी सुरंग विस्फोट में अपनी जान गंवा दी, लेकिन उसे ‘शहीद’ नहीं कहा गया. ‘अग्निवीर’ एक इस्तेमाल करो और फेंक दो वाला मजदूर है.

राजनाथ सिंह और अमित शाह ने राहुल गांधी पर किया पलटवार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के आरोपों पर कहा, नेता प्रतिपक्ष सदन को गुमराह कर रहे हैं. अग्निवीर शहीदों को 1 करोड़ रुपये दिया जाता है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा, सदन झूठ बोलने की जगह नहीं है. राजनाथ सिंह ने कहा, अग्निवीर जैसी योजना कई देशों में है, वहां किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है.

शहीद होने पर अग्निवीर के परिवार को एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है: राजनाथ सिंह

विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, राहुल गांधी को गलत बयान देकर सदन को गुमराह करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. हमारी सीमाओं की रक्षा करते हुए या युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले अग्निवीर के परिवार को एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है.

NEET परीक्षा पर भी राहुल गांधी ने सरकार पर बोला हमला

राहुल गांधी ने लोकसभा में केंद्र सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहा, नीट परीक्षा अब प्रोफेशनल एग्जाम नहीं रहा. नीट कमर्शियल एग्जाम बन गया है. राहुल ने कहा, 7 साल में 70 बार पेपर लीक हुए. राहुल गांधी ने कहा, केंद्र सरकार ने रोजगार को खत्म कर दिया. उन्होंने नीट पर एक दिन चर्चा की मांग की.

राहुल गांधी द्वारा भगवान शिव की तस्वीर दिखाने पर हंगामा

लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने भगवान शिव की तस्वीर दिखाई और केंद्र सरकार पर हमला किया. इस पर स्पीकर ओम बिरला ने आपत्ति जताते हुए कहा, आप नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा, सदन की गरिमा और मर्यादा बनाए रखें और नियमों का पालन करें. इसपर भारी हंगामा हुआ. बाद में अध्यक्ष ओम बिरला ने नियम बताते हुए कहा, सदन में तस्वीर दिखाने का नियम नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >