Rahul Gandhi: क्या है राहुल गांधी का डोजो प्लान? शेयर किया मार्शल आर्ट का वीडियो, विरोधी चीत

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी डोजो प्लान तैयार कर रहे हैं. इसको लेकर उन्होंने घोषणा भी कर दी है. तो आइये जानते हैं डोजो प्लान क्या है?

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कांग्रेस नेता एक अलग अवतार में नजर आ रहे हैं. नेशनल स्पोर्ट्स डे पर राहुल गांधी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देते दिख रहे हैं. वीडियो में राहुल गांधी बच्चों को जिउ-जित्सु की प्रैक्टिस कराते दिख रहे हैं. वीडियो के साथ ही राहुल गांधी ने डोजो यात्रा का भी ऐलान कर दिया.

राहुल गांधी ने वीडियो के साथ क्या लिखा?

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो के साथ पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान, जब हम हजारों किलोमीटर की यात्रा कर रहे थे, तो हमारे शिविर स्थल पर हर शाम जिउ-जित्सु (Jiu-Jitsu ) का अभ्यास करना हमारी दिनचर्या थी. उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, इस Martial Art की कला के जरिए हमने युवाओं को ध्यान, अहिंसा, आत्मरक्षा और उनकी शक्ति समझाने की कोशिश की. युवाओं के बीच ये gentle art आसानी से एक संवेदनापूर्ण और सुरक्षित समाज का साधन बन सकते हैं.

एक और यात्रा पर निकलेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी अबतक दो बड़ी यात्रा कर चुके हैं. एक कन्याकुमारी से लेकर जम्मू-कश्मीर तक पदयात्रा की थी. जिसे भारत जोड़ो यात्रा नाम दिया गया था. उसके बाद उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा की थी. जो मणिपुर से मुंबई तक चली थी. अब नेशनल स्पोर्ट्स डे पर उन्होंने अपनी तीसरी यात्रा की घोषणा की. जिसका नाम उन्होंने डोजो यात्रा दिया है. डोजो का मतलब ट्रेनिंग सेंटर या फिर मार्शल आर्ट्स स्कूल होता है.

राहुल गांधी ने खेल दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी

राहुल गांधी ने नेशनल स्पोर्ट्स डे पर सभी को शुभकामनाएं दी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, खेल की यही खूबसूरती है की – आप चाहे कोई भी खेल खेलते हों, वो आपको शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से ताकतवर बनाता है. राष्ट्रीय खेल दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं.

इंदिरा गांधी सिर्फ राहुल गांधी की दादी नहीं, जानें कंगना ने ऐसा क्यों कहा, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >