Video: पैलेट गन पीड़ित की FIR के लिए थाने में डटे राहुल गांधी, साथ देने प्रियंका भी पहुंचीं

Video: दिल्ली के संसद मार्ग थाने में शुक्रवार (21 अगस्त) को सियासी हलचल बढ़ गई. पैलेट गन से घायल साहिल लोचब की शिकायत पर FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर राहुल गांधी थाने में डटे रहे. इसी बीच प्रियंका गांधी भी वहां पहुंच गईं.

Video: दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पर राहुल गांधी के धरने के बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचीं. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कथित पैलेट गन फायरिंग में घायल साहिल लोचब के साथ पहुंचे हैं. राहुल गांधी की मांग है कि साहिल की लिखित शिकायत पर FIR दर्ज की जाए.

क्या है साहिल लोचब का मामला?

साहिल लोचब का आरोप है कि 20 जुलाई को दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में उन्हें पैलेट के छर्रे लगे थे. उनके परिवार के मुताबिक उनकी दाईं आंख में गंभीर चोट आई थी और आंख की रोशनी को लेकर भी चिंता जताई गई थी. इस मामले को राहुल गांधी पहले भी उठा चुके हैं. जुलाई में उन्होंने साहिल को मीडिया के सामने पेश करते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए थे.

14 अगस्त को दी गई थी लिखित शिकायत

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक साहिल अपने वकीलों के साथ 14 अगस्त को दिल्ली पुलिस के पास गए थे और लिखित शिकायत दी थी. कांग्रेस का दावा है कि उस समय उन्हें जांच अधिकारी का नंबर नहीं दिया गया और शिकायत की पावती भी नहीं मिली. इसके बाद 17 अगस्त को ईमेल और फोन के जरिए मामला दोबारा उठाया गया.

पैलेट गन के इस्तेमाल पर पहले भी उठ चुके हैं सवाल

20 जुलाई के प्रदर्शन के बाद पैलेट गन के कथित इस्तेमाल को लेकर विवाद लगातार बना हुआ है. इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल की गई है. अदालत ने पैलेट गन के इस्तेमाल से जुड़े नियमों और आरोपों की जांच के सवाल पर सुनवाई की है. राहुल गांधी का कहना है कि अगर किसी प्रदर्शनकारी को गंभीर चोट लगी है तो मामले की जांच होनी चाहिए और जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए.

Also Read: Video : पुलिस स्टेशन पहुंचे राहुल गांधी, पेलेट गन पीड़ित भी साथ, धरने पर बैठे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >