‘AAP के हाथों होगा BJP का अंत’, अरविंद केजरीवाल की CBI के समक्ष पेशी से भड़के राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, जिस प्रकार से कंस को पता था कि भगवान श्री कृष्ण ही उनका अंत करेंगे और इसलिए कंस ने हर संभव प्रयास किया, षडयंत्र रचा कि श्री कृष्ण को हानि पहुंचाई जाए लेकिन उनका बाल भी बांका नहीं कर पाए. उसी प्रकार आज BJP जानती है कि उनका पतन AAP के हाथों होगा.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आबकारी मामले में सीबीआई पूछताछ कर रही है. इधर सीबीआई नोटिस से आम आदमी पार्टी के समर्थक भारी गुस्से में हैं और सुबह से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है. इधर केजरीवाल से पूछताछ पर AAP सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशासा साधा.

AAP के हाथों होगा BJP का अंत : राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा, जिस प्रकार से कंस को पता था कि भगवान श्री कृष्ण ही उनका अंत करेंगे और इसलिए कंस ने हर संभव प्रयास किया, षडयंत्र रचा कि श्री कृष्ण को हानि पहुंचाई जाए लेकिन उनका बाल भी बांका नहीं कर पाए. उसी प्रकार आज BJP जानती है कि उनका पतन AAP के हाथों होगा.

दो शाह बैठे हैं एक अमित शाह और एक तानाशाह : भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, BJP देखा कि केजरीवाल कर्नाटक भी जा रहे हैं, मध्य प्रदेश भी जा रहे हैं, छत्तीसगढ़ भी हो आए। गुजरात में भी इनके लिए मुश्किल खड़ी कर दी यह सब देखकर आज उन्होंने अरविंद जी को बुला लिया. मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर हमला करते हुए कहा, दो शाह बैठे हैं एक अमित शाह और एक तानाशाह वे हर दिन फरमान जारी करते हैं.

Also Read: ‘मनीष सिसोदिया के दस्ताने पहनकर अरविंद केजरीवाल ने किया भ्रष्टाचार’, संबित पात्रा ने साधा निशाना

हर अत्याचार का अंत होता है और इनका भी होगा:गोपाल राय

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा, सारा षड्यंत्र अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए हो रहा है. जिस तरह से केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री तानाशाही रवैया पर उतारू हैं और जिस तरह से अरविंद केजरीवाल को CBI द्वारा बुलाया गया है वह दिखा रहा है कि वह किसी भी कीमत पर अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी तोड़ना चाहते हैं. हर अत्याचार का अंत होता है और इनका भी होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >