भगवंत मान ने भगत सिंह के गांव में ली शपथ, बोले- शहीद के गांव में सोच का समागम
Copied link
Punjab CM Bhagwant Mann Oath LIVE : भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां गांव में पंजाब के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. सुरक्षा व्यवस्था के पुख़्ता इंतजाम किए गए हैं. भगवंत मान आज खटकड़ कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
7:49 PM. 16 Mar 227:49 PM. 16 Mar
अहंकार नहीं किया जाएगा : मान
भगवंत मान ने कहा कि हम अहंकार नहीं बरतेंगे. इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी बयान दिए. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी को लड़ना नहीं है. उन्होंने कहा कि मेरी आप सभी (नवनिर्वाचित विधायकों) से अपील है कि अहंकार न करें. हमें उन लोगों का भी सम्मान करना होगा, जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया. मैं आप सभी को और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देता हूं.
7:49 PM. 16 Mar 227:49 PM. 16 Mar
सभी को मुफ्त इलाज : मान
शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि पंजाब में सभी को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी. इसके साथ ही, तीन सौ यूनिट तक बिजली फ्री मुहैया कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि सूबे में विकास के कार्य कराए जाएंगे.
7:49 PM. 16 Mar 227:49 PM. 16 Mar
बेरोजगारी करेंगे दूर : मान
उन्होंने कहा कि पंजाब से बेरोजगारी दूर करना मेरी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि किसानों और कारोबारियों की समस्या दूर करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब की हर महिलाओं को 1000 रुपये की पेंशन दी जाएगी.
7:49 PM. 16 Mar 227:49 PM. 16 Mar
जिन्होंने वोट दिया और जिन्होंने नहीं दिया, सबको धन्यवाद : मान
शपथ ग्रहण के बाद पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सूबे के सभी लोगों को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने वोट दिया और जिन लोगों ने नहीं दिया, उन सभी को धन्यवाद.
7:49 PM. 16 Mar 227:49 PM. 16 Mar
शपथ ग्रहण समारोह में केजरीवाल-सिसोदिया शामिल
शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवा और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी शिरकत की.
7:49 PM. 16 Mar 227:49 PM. 16 Mar
भगवंत मान ने भगत सिंह के गांव में ली शपथ
आप के नेता भगवंत सिंह मान ने भगत सिंह के गांव खटकड़ गांव से पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस समारोह में दिल्ली की पूरी कैबिनेट बैठी है. उन्होंने कहा कि यहां शहीद के गांव में सोच का समागम है.
7:49 PM. 16 Mar 227:49 PM. 16 Mar
उआप सांसद संजय सिंह समारोह स्थल पहुंचे
आप सांसद संजय सिंह समारोह स्थल पर पहुंच गए हैं. उन्होंने मीडिया के सामने ‘मोहे रंग दे बसंती चोला’ गीत भी गाए.
6:58 PM. 16 Mar 226:58 PM. 16 Mar
थोड़ी देर में भगत सिंह के गांव में शपथ लेंगे भगवंत मान
आम आदमी पार्टी के सीएम कंडीडेट भगवंत सिंह मान अब थोड़ी ही देर में शहीद भगत सिंह के गांव में शपथ ग्रहण करेंगे.
6:58 PM. 16 Mar 226:58 PM. 16 Mar
पार्टी आम है, परंतु विचार खास : पंजाबी गायक गुरदास मान
खटकड़ कलां गांव में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे पंजाबी गायक गुरदास मान ने कहा कि जो नई सरकार आम आदमी पार्टी की बनी है, उसमें लगता भी है कि सभी आम आदमी हैं. पार्टी आम है, परंतु विचार खास हैं. पंजाब खुशहाल हो, सुख शांति हो.
6:58 PM. 16 Mar 226:58 PM. 16 Mar
जगह-जगह लगाया गया भगत सिंह का पोस्टर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भगवंत सिंह मान के शपथ ग्रहण समारोह स्थल तक पहुंचने वाले रास्ते, सड़कों और नेशनल हाईवे पर जगह-जगह भगत सिंह के पोस्टर लगाए गए हैं.
6:58 PM. 16 Mar 226:58 PM. 16 Mar
150 एकड़ के पंडाल में बिखरा है बसंती रंग
भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां गांव में करीब 150 एकड़ पर समारोह स्थल पर बने पंडाल में बसंती रंग बिखरा हुआ है. सीएम पद का शपथ लेने जा रहे भगवंत सिंह मान ने खुद ही समारोह में आने वाले पुरुष और महिलाओं से पीली पगड़ी और दुपट्टा धारण कर आने की अपील की है.
6:58 PM. 16 Mar 226:58 PM. 16 Mar
खटकड़ गांव के लिए रवाना हुए अरविंद केजरीवाल
आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि आज पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है. नई उम्मीद की इस सुनहरी सुबह में आज पूरा पंजाब इकठ्ठा होकर एक खुशहाल पंजाब बनाने की शपथ लेगा. उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए मैं भी शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां के लिए रवाना हो गया हूं.
6:58 PM. 16 Mar 226:58 PM. 16 Mar
समारोह में सीएम चन्नी, सिद्धू, कैप्टन, कपिल और राजू होंगे शामिल
भगवंत सिंह मान के शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी ओर से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को भी निमंत्रण भेजा गया है. उम्मीद जाहिर की जा रही है कि इस समारोह में हास्य अभिनेता कपिल शर्मा और राजू श्रीवास्तव शिरकत कर सकते हैं.
6:58 PM. 16 Mar 226:58 PM. 16 Mar
पंजाब के तीन करोड़ आबादी के साथ लेंगे शपथ : राघव चड्ढा
पंजाब में आप के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि आज पंजाब के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि 3 करोड़ पंजाबियों को एक साथ भगवंत मान के साथ मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी. इस भ्रष्ट व्यवस्था को बदलने और शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबासाहेब अम्बेडकर के सपनों को पूरा करने की शपथ है.
6:58 PM. 16 Mar 226:58 PM. 16 Mar
सुरक्षा में 2000 पुलिसकर्मी तैनात
जगरांव के एसएसपी केतन पाटिल ने बताया कि यहां जो पंडाल लगा है, उसकी क्षमता 50 हज़ार से ज्यादा है. जो विधायक, उनके परिवार और वीवीआईपी जो दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब से आ रहे हैं, उनकी सिक्योरिटी की ज़िम्मेदारी हमारे ज़िले को दी गई है. कुल मिलाकर 2000 के लगभग पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.
3:07 PM. 16 Mar 223:07 PM. 16 Mar
पूरा पंजाब लेगा शपथ : भगवंत मान
बुधवार की सुबह भगवंत मान ने कहा कि सूरज की सुनहरी किरण आज एक नया सवेरा लेकर आई है. शहीद भगत सिंह और बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए आज पूरा पंजाब खटकड़ कलां में शपथ लेगा. शहीद भगत सिंह जी की सोच पर पहरा देने के लिए मैं उनके पैतृक गांव खटकड़ कलां के लिए रवाना हो रहा हूं.
3:07 PM. 16 Mar 223:07 PM. 16 Mar
शपथ ग्रहण के लिए ड्रेस कोड
भगवंत मान ने अपने शपथ ग्रहण के लिए ड्रेस कोड का ऐलान किया है. इसमें पुरुषों से पीली पगड़ी और महिलाओं से पीली शॉल या स्टोल पहनकर आने की अपील की गई है. इतना ही नहीं कार्यक्रम स्थल के पंडाल को भी पीले रंग से सजाया गया है. समारोह में एक लाख से ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद है.
3:07 PM. 16 Mar 223:07 PM. 16 Mar
150 एक जमीन पर समारोह का आयोजन
खड़कल कलां गांव में पंजाब के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. सुरक्षा व्यवस्था के पुख़्ता इंतजाम किए गए हैं. भगवंत मान आज खटकड़ कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. बताया जा रहा है कि भगवंत सिंह मान भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में करीब 150 एकड़ जमीन पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है. यहां पर करीब 150 एकड़ जमीन पर आयोजित होने वाले समारोह के लिए किसानों को 45000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया गया है.
3:07 PM. 16 Mar 223:07 PM. 16 Mar
पंजाब विधानसभा में 92 सीटों पर आम आदमी पार्टी का कब्जा
आपको बताते चलें कि 117 सीटों वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत अपना कब्जा जमाया है. वहीं, कांग्रेस को 18, अकाली दल को 3 और बीजेपी को 2 सीटों पर जीत मिली. आप ने इस बार भगवंत मान के चेहरे पर चुनाव लड़ा था. मान संगरूर से दो बार के सांसद भी रहे हैं.
मुख्य बातें
Punjab CM Bhagwant Mann Oath LIVE : भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां गांव में पंजाब के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. सुरक्षा व्यवस्था के पुख़्ता इंतजाम किए गए हैं. भगवंत मान आज खटकड़ कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.