Puducherry Chunav 2021 Results Updates: पुडुचेरी में एनडीए की सरकार बनने के आसार, जानें अन्य दलों की स्थिति
Copied link
Puducherry Vidhan Sabha Chunav 2021 Results LIVE Updates: केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी सहित देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. पुडुचेरी में 30 सदस्यीय विधानसभा के लिए 6 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था और राज्य में 81.64 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई. एक्जिट पोल में रंगास्वामी नीत मोर्चे की जीत की संभावना जताई गई है.बता दें कि कांग्रेस सरकार के अल्पमत में आने के बाद यहां विधानसभा चुनाव कराए गए थे. पुडुचेरी चुनाव रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ…
3:46 AM. 3 May 213:46 AM. 3 May
पुडुचेरी में एनडीए की सरकार बनने के आसार
पुडुचेरी में विधानसभा की कुल 30 सीटें हैं और बहुमत प्राप्त करने के लिए यहां 16 सीटों की जरूरत होती है. चुनावी परिणाम में अब तक बीजेपी गठबंधन को जीत हासिल करता नजर आ रहा है. एनडीए की सरकार बनने के आसार हैं. निर्वाचन आयोग ने बताया कि 30 विधानसभा सीटों में से 14 के नतीजे आ गए हैं और एआईएनआरसी ने आठ, बीजेपी ने तीन, द्रमुक ने एक और कांग्रेस ने दो सीटें जीती हैं.
3:46 AM. 3 May 213:46 AM. 3 May
पुडुचेरी में 2 सीटों पर ऑल इंडिया एन.आर.कांग्रेस, 2 सीटों पर भाजपा और 1 सीट पर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम जीती
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में 2 सीटों पर ऑल इंडिया एन.आर.कांग्रेस, 2 सीटों पर भाजपा और एक सीट पर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम जीती.
8:01 PM. 2 May 218:01 PM. 2 May
जश्न मनाने पर होगी कार्रवाई
चुनावी नतीजों के बाद अलग-अलग राजनीतिक दलों के द्वारा के जुटने और जश्न मनाने की खबरों पर केंद्रीय चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए पांचों राज्यों के चीफ सेक्रेटरी को निर्देश दिया है कि तुरंत कार्रवाई की जाए.
8:01 PM. 2 May 218:01 PM. 2 May
पुदुचेरी, कुल सीट 30- रुझान- बीजेपी गठबंधन- 9, कांग्रेस गठबंधन- 3, अन्य- 1
8:01 PM. 2 May 218:01 PM. 2 May
पुडेचेरी में भाजपा आगे
पुडेचेरी जहां 30 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है वहां UPA 4 और NDA गठबंधन 9 सीटों पर आगे है. पुडुचेरी में कुल 30 विधानसभा सीट हैं. जादुई आंकड़ा 16 का है.
3:38 PM. 2 May 213:38 PM. 2 May
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी सहित देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती हुई शुरु हो गयी है.
3:38 PM. 2 May 213:38 PM. 2 May
8 बजे से शुरू होगी मतगणना
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले एक मतगणना केंद्र पर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी.
3:38 PM. 2 May 213:38 PM. 2 May
कोविड नियमों के तहत
बता दें कि कोविड नियमों के तहत असम समेत पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी कुल पांच राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश की कुल 822 विधानसभा सीटों पर पड़े मतों की गणना हो रही है. आयोग ने कहा कि पांचों राज्यों के कुल 2364 केंद्रो में मतगणना होगी.
3:38 PM. 2 May 213:38 PM. 2 May
बहुमत के लिए चाहिए इतनी सीटें
बता दें कि पुडुचेरी में हाल में कांग्रेस की नारायणसामी सरकार के पतन के बाद राष्ट्रपति शासन लगाया गया है विधानसभा भंग होने से पहले यहां कांग्रेस के 15 विधायक थे. वहीं, आल इंडिया एनआर कांग्रेस के पास 8, एआईएडीएमके के पास 4 और अन्नाद्रमुक के पास 4 सीटें थी. यहां बहुमत के लिए 16 सीटें चाहिए.
12:30 PM. 2 May 2112:30 PM. 2 May
पुडुचेरी में विधानसभा की 33 सीटें
पुडुचेरी में पिछले हफ्ते कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है. इससे पहले यहां वी नारायणसामी के नेतृत्व में कांग्रेस और डीएमके गठबंधन की सरकार थी. इस केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा में 30 सदस्य निर्वाचित होते हैं, जबकि तीन नामित किए जाते हैं.
12:30 PM. 2 May 2112:30 PM. 2 May
पिछले चुनाव में क्या थें हालात
कांग्रेस ने कुल 21 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से 15 सीटों पर जीत हासिल की थी. डीएमके ने 9 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 2 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब हो पाई. वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी AINRC ने 30 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 8 सीटों पर ही जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी. इसके अलावा AIADMK ने भी 30 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन 4 सीटों पर ही कामयाबी मिली. वहीं भाजपा ने पिछली बार 30 सीटों पर चुनाव लड़ा था, एक भी सीट नहीं मिल सकी थी.
12:30 PM. 2 May 2112:30 PM. 2 May
पुडुचेरी का सियासी समीकरण
पुडुचेरी में कांग्रेस ने साल 2016 विधानसभा चुनावों में कुल 15 सीटें जीती थीं और डीएमके के साथ गठबंधन करके कांग्रेस ने पुडुचेरी में सरकार बना ली थी. इसके अलावा मुख्य विपक्षी दल एआईएनआरसी (AINRC) को उस चुनाव में आठ सीटे मिलीं थीं. साल 2016 से लेकर अब तक कांग्रेस सरकार बिना किसी मुश्किल के चलती रही, लेकिन कांग्रेस सरकार के अल्पमत में आने के बाद यहां विधानसभा चुनाव कराए गए.
मुख्य बातें
Puducherry Vidhan Sabha Chunav 2021 Results LIVE Updates: केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी सहित देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. पुडुचेरी में 30 सदस्यीय विधानसभा के लिए 6 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था और राज्य में 81.64 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई. एक्जिट पोल में रंगास्वामी नीत मोर्चे की जीत की संभावना जताई गई है.बता दें कि कांग्रेस सरकार के अल्पमत में आने के बाद यहां विधानसभा चुनाव कराए गए थे. पुडुचेरी चुनाव रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ…