Video : दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार (18 जुलाई) को पुलिस अस्पताल ले गई. इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन स्थल खाली कराया और वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों को हटाकर हिरासत में ले लिया. इस कार्रवाई का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स पर शेयर किया है. वीडियो में पुलिस महिला प्रदर्शनकारियों को हटाती नजर आ रही है. इस दौरान एक महिला कार्यकर्ता गुस्से में चिल्लाते हुए कहती है, "हम प्रदर्शन क्यों नहीं करें?" आप भी देखें ये वीडिया.
न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है. सूत्रों के मुताबिक, वह पूरी तरह होश में हैं और उनकी तबीयत फिलहाल स्थिर है.
प्रदर्शनकारियों को टांगकर ले गई पुलिस
वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस प्रदर्शनकारियों को उठाकर जबरन वहां से ले जा रही है. कई महिला प्रदर्शनकारी मौके से हटने को तैयार नहीं दिखीं. पुलिसकर्मी उन्हें पकड़कर और उठाकर प्रदर्शन स्थल से बाहर ले जाते नजर आए.
