Priyanka Gandhi: ‘स्वाति मालीवाल के साथ खड़ी हूं, उम्मीद है केजरीवाल करेंगे इंसाफ’, दुर्व्यवहार मामले में बोलीं प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi: आम आदमी पार्टी की नेता और सांसद स्वाति मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार मामले की जांच जारी है. इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि वो स्वाति मालीवाल के साथ खड़ी हैं.

Priyanka Gandhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी किसी भी अत्याचार के खिलाफ महिलाओं के साथ खड़ी है. रायबरेली में प्रचार अभियान के दौरान न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, इसमें दो बाते हैं. पहला, अगर महिलाओं के साथ कुछ गलत होता है तो हम उनके साथ खड़े हैं. मैं हमेशा महिलाओं के साथ ही खड़ी रहती हूं चाहें वे किसी भी पार्टी की हों. दूसरा AAP आपस में चर्चा करेगी. वो आपस में निर्णय लेंगे. ये उन पर है.

उम्मीद है केजरीवाल उचित कार्रवाई करेंगे: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्वाति मालीवाल मामले में आगे कहा, अगर मालीवाल मुझसे बात करना चाहेंगी, तो मैं बात करने के लिए तैयार हूं. उन्होंने आगे कहा, मुझे पूरी उम्मीद है कि मालीवाल मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूरा इंसाफ करेंगे. केजरीवाल इसका हल निकालेंगे. इससे पहले, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा था कि स्वाति मालीवाल एक मजबूत महिला हैं जो आगे आएंगी और इस मुद्दे पर कानूनी रास्ता अपनाएंगी और न्याय के लिए लड़ेंगी.

आप ने माना स्वाति मालीवाल के साथ हुआ दुर्व्यवहार

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के मामले में AAP नेता संजय सिंह ने दो दिनों पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात को माना कि सीएम आवास में स्वाति मालीवाल जी के साथ कुछ अप्रिय घटना घटी है और उनकी पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है.

Also Read: Swati Mailwal दुर्व्यवहार मामला, AAP सांसद मालीवाल के घर पहुंचे एडिशनल सीपी

मालीवाल मामले में जवाब देने से बचते दिखे अरविंद केजरीवाल

गुरुवार की सुबह जैसे ही केजरीवाल समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए कार्यक्रम स्थल में दाखिल हुए, पत्रकारों ने आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले पर उनसे सवाल करने का प्रयास किया. हालांकि आप के संयोजक केजरीवाल ने किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया. संजय सिंह ने मालीवाल मामले का जवाब देते हुए भाजपा पर इस मुद्दे पर राजनीतिक खेल खेलने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, जंतर-मंतर पर पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा स्वाति मालीवाल को घसीटे जाने और उनके साथ दुर्व्यवहार किए जाने के पीछे भाजपा का हाथ था.

मालीवाल मामले में चुप्पी साधने पर भाजपा ने साधा केजरीवाल पर निशाना

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले को लेकर चुप्पी साधने के लिए अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री एक ‘गुंडे’ की तरह व्यवहार कर रहे हैं. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दावा किया कि केजरीवाल इस मामले में मुख्य अपराधी हैं क्योंकि शिकायत के मुताबिक उनके सहयोगी विभव कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर मालीवाल पर शारीरिक हमला किया था. भाटिया ने इसके लिए मालीवाल की ओर से दिल्ली पुलिस को फोन करके दर्ज की गई शिकायत का हवाला दिया. उन्होंने कहा, केजरीवाल की चुप्पी बहुत कुछ कहती है. स्पष्ट हो गया है कि केजरीवाल, जो जमानत पर बाहर हैं, मुख्यमंत्री कम और गुंडे ज्यादा हो गए हैं.

क्या है मामला

दरअसल आप सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ पर मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मालीवाल सोमवार सुबह सिविल लाइन्स थाने पहुंची थीं और उन्होंने आरोप लगाया था कि केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री आवास पर उनके साथ बदसलूकी की थी. पुलिस को इस मामले में अभी तक औपचारिक शिकायत नहीं प्राप्त हुई है. राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने मालीवाल के आरोपों पर केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार को आज समन भेजा. उनका पक्ष शुक्रवार को सुबह 11 बजे सुना जाएगा.

Also Read: के कविता की याचिका पर CBI को नोटिस, AAP को भी आरोप बनाने की तैयारी में ED

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >