Priyanka Gandhi Bag: प्रियंका गांधी ने अब बांग्लादेश के नाम का उठाया बैग, योगी ने कसा तंज

Priyanka Gandhi Bag: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी दो दिनों से अपने बैग को लेकर काफी चर्चा में हैं. सोमवार को पूरे दिन उनके फिलिस्तीन बैग की चर्चा होती रही, अब उन्होंने मंगलवार को बांग्लादेश के नाम का बैग उठा लिया.

Priyanka Gandhi Bag: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के समर्थन में कपड़े का थैला लेकर संसद पहुंचीं. इससे पहले उन्होंने सोमवार को फिलिस्तीनी के समर्थन में फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर संसद पहुंचीं थीं. जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने जमकर हमला बोला था. मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रियंका गांधी के बैग पर हमला बोला.

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

प्रियंका गांधी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ कथित अत्याचारों को लेकर केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि संकीर्ण सोच वाले लोग, लोगों के बीच भेदभाव करते हैं, लेकिन जो लोग नेक होते हैं, वे पूरी दुनिया को अपना परिवार मानते हैं. प्रियंका गांधी के साथ बांग्लादेश लिखे बैग लेकर कई सांसदों ने संसद भवन के बाहर प्रदर्शन भी किया.

प्रियंका गांधी पर योगी ने कसा तंज

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी के फिलिस्तीन बैग पर तंज कसा. योगी ने विधानसभा में कहा, “एक कांग्रेस नेता संसद में फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर घूम रही थीं, जबकि हम उत्तर प्रदेश के युवाओं को इजरायल भेज रहे हैं. यूपी के 5600 से अधिक युवा अब तक निर्माण कार्य के लिए इजरायल जा चुके हैं. हर युवा को मुफ्त आवास और भोजन मिल रहा है, प्रति माह 1.5 लाख रुपये का वेतन और पूरी सुरक्षा की भी गारंटी है.”

Also Read: Palestine Bag: फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर संसद पहुंची प्रियंका गांधी, बीजेपी ने लगाया गंभीर आरोप, देखें VIDEO

कांग्रेस नेता ने तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन

आज विपक्षी सांसदों ने सरकार से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के लिए न्याय सुनिश्चित करने और पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न की निंदा करने वाले संदेशों से सजे तख्तियां और बैग लेकर प्रदर्शन किया. प्रियंका गांधी और अन्य लोगों ने कपड़े के थैले ले रखे थे, जिन पर लिखा था, “बांग्लादेश के हिंदू और ईसाइयों के साथ खड़े हो.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >