18 फरवरी से असम दौरा शुरू करेंगी प्रियंका गांधी, विधान सभा चुनाव की तैयारी; पार्टी बैठकों में होंगी शामिल

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए 18 फरवरी से असम का दौरा करेंगी. आने वाले चुनाव में कांग्रेस की तैयारी परखने के लिए वह पार्टी मीटिंग्स में भी हिस्सा लेंगी. प्रियंका असम विधानसभा चुनाव के लिए गठित पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष भी हैं.

कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा 18 फरवरी से असम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वह पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक और राजनीतिक स्तरों पर कई अहम बैठकों में हिस्सा लेंगी. कांग्रेस की प्रदेश इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को यह जानकारी दी.

असम में आगामी कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है, ऐसे में प्रियंका गांधी का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह दौरा न सिर्फ संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से है, बल्कि आगामी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने की दिशा में भी एक अहम कदम है.

प्रियंका गांधी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव होने के साथ-साथ असम विधानसभा चुनाव के लिए गठित पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष भी हैं. इस भूमिका में वह उम्मीदवारों के चयन और संगठनात्मक संतुलन को लेकर अहम फैसले लेंगी.

कांग्रेस की असम इकाई के महासचिव (संगठन) बिपुल गोगोई ने जारी एक बयान में बताया कि प्रियंका गांधी इन दो दिनों के दौरान पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ गहन विचार-विमर्श करेंगी. उनके कार्यक्रम में राजनीतिक मामलों की समिति, पार्टी विधायक, जिला अध्यक्ष, विधायक दल के नेता, कार्यकारी अध्यक्ष, सांसद, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रमुख और बूथ समिति के पदाधिकारी शामिल हैं.

गोगोई के अनुसार, ये बैठकें अलग-अलग चरणों में होंगी, जिनका मकसद जमीनी स्तर पर संगठन की स्थिति का आकलन करना और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करना है. पार्टी नेतृत्व चाहता है कि बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और एकजुट किया जाए, ताकि चुनाव में प्रभावी चुनौती पेश की जा सके.

प्रियंका गांधी 19 फरवरी की शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगी. असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए चुनाव इस साल मार्च–अप्रैल में होने की संभावना है. कांग्रेस राज्य में कई अन्य विपक्षी दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. लोकसभा सदस्य इमरान मसूद, सप्तगिरि शंकर उलका और सिरिवेल्ला प्रसाद भी स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य हैं और चुनावी प्रक्रिया में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है.

वर्तमान असम विधान सभा की स्थिति क्या है?

वर्तमान में 126 सीटों वाली असम विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पास 64 सीटें हैं. उसके सहयोगी दलों में असम गण परिषद (AGP) के 9 विधायक, यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल (UPPL) के 7 विधायक और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) के 3 विधायक हैं. पिछले दो बार से असम में भाजपा की ही सरकार है.

वहीं 2016 में सत्ता से बाहर हुई और विपक्ष में बैठी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 26 सदस्य हैं. ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के 15 विधायक और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPI-M) का 1 विधायक शामिल है. इसके अलावा विधानसभा में 1 निर्दलीय विधायक भी है.

चुनाव तारीखों की घोषणा अभी तक नहीं

इस बार के चुनावों की तारीख फिलहाल नहीं आई है. हालांकि पिछली बार, 2021 में वोटिंग 27 मार्च से 6 अप्रैल तक हुई थी. किसी भी चुनाव का शेड्यूल कम से कम 1-2 महीने आता है. ऐसे में 2026 के चुनावों का नोटिफिकेशन जल्द ही आ सकता है.

ये भी पढ़ें:- भारत में 30 साल से रह रहीं पाकिस्तानी मां-बेटी, नागरिक नहीं पर वोटर आईडी-पासपोर्ट बना; जासूसी का आरोप

ये भी पढ़ें:- पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारी निलंबित, चुनाव आयोग ने एसआईआर मामले में की कार्रवाई; मुख्य सचिव को भी दिए निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >