Private School Fees : प्राइवेट स्कूल के लिए बच्चे बन गए हैं ATM, लूट रहे हैं यूनिफॉर्म और किताब के नाम पर

Private School Fees : प्राइवेट स्कूल यूनिफॉर्म और किताब के नाम पर लूट रहे हैं. कुछ इसी तरह की बातें आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल सदन में कहतीं नजर आईं. देखें वायरल वीडियो

Private School Fees : आम आदमी पार्टी की सांसद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह प्राइवेट स्कूलों में मनमानी का मुद्दा राज्यसभा में उठातीं नजर आ रहीं हैं. स्वाति मालीवाल ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में लिए जाने वाले शुल्क का जिक्र सदन में किया. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्कूल से ही ऊंची कीमतों पर यूनिफॉर्म, किताबें आदि खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है. मालिवाल ने पूछा कि क्या केंद्र ने राज्य सरकारों को इसका ऑडिट करने और इस मुनाफाखोरी को रोकने के लिए कोई निर्देश दिया है. इस पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह राज्य का विषय है. उन्हें इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और सरकार इस कार्रवाई का समर्थन करेगी. देखें आप भी वायरल वीडियो

Read Also : आरोपी के साथ ‘बेशर्मी’ से घूम रहे हैं अरविंद केजरीवाल, स्वाति मालीवाल के साथ हुई ‘मारपीट’ से निर्मला सीतारमण नाराज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >