अगले दो सप्ताह में पीएम मोदी के इस्तीफे का दावा करने वाला कौन है? राजनीति तेज

Prithviraj Chavan On Prime Minister: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने प्रधानमंत्री को लेकर विवादास्पद दावा कर राजनीति गर्म कर दिया है. उन्होंने 19 दिसंबर को अमेरिका में जारी होने वाले विवादास्पद जेफरी एपस्टीन फाइल का हवाला देते हुए दावा किया कि भारत को जल्द ही एक नया प्रधानमंत्री मिल सकता है. कांग्रेस नेता के दावे पर राजनीति शुरू हो गई है. बीजेपी ने चव्हाण पर जोरदार हमला बोला है.

Prithviraj Chavan On Prime Minister: कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने 19 दिसंबर को लेकर दावा करने के साथ ये भी दावा किया है कि देश का नया प्रधानमंत्री महाराष्ट्र से हो सकता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने संकेत दिया था कि एक महीने के भीतर कोई ‘मराठी मानुष’ भारत का प्रधानमंत्री बन सकता है1 इसके बाद शनिवार को पिंपरी चिंचवड़ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चव्हाण ने कहा कि कई लोगों ने उनसे संपर्क कर इस टिप्पणी पर स्पष्टीकरण मांगा है. चव्हाण ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर कई घटनाक्रम हो रहे हैं. जब मैंने वह पोस्ट किया, तो कई लोगों ने मुझसे पूछा कि मेरा मतलब क्या है. मेरा बयान एक काल्पनिक राजनीतिक संभावना पर आधारित था. अगर महाराष्ट्र से कोई प्रधानमंत्री बनता है, तो वर्तमान प्रधानमंत्री को पद छोड़ना पड़ेगा. मैंने केवल बदलाव की संभावना को रेखांकित किया था.

चव्हाण ने एक दिसंबर को क्या किया था ट्वीट?

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने एक दिसंबर को एक ट्वीट किया था. जिसमें उन्होंने अमेरिका का जिक्र किया था और सवाल किया था कि अमेरिकी संसद द्वारा एपस्टीन फाइल को जारी किए जाने के बाद भारतीय राजनीति में क्या असर होने वाला है? उन्होंने एक्स पर लिखा था- जब अमेरिकी कांग्रेस एपस्टीन फाइलों की डिटेल्स जारी करेगी तो भारतीय राजनीति में क्या होगा?

CM देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने पृथ्वीराज चव्हाण पर किया पलटवार

सीनियर कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण के कथित तौर पर यह इशारा करने पर कि एक महीने में कोई ‘मराठी आदमी’ PM बन सकता है, महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा, उन्हें शुभकामनाएं. अगर उनका प्रधानमंत्री बनने का कोई इरादा है, तो उन्हें शुभकामनाएं.

कांग्रेस नेता ने अपने बयान पर क्या कहा?

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण से जब उनके बयान पर पूछा गया  तो उन्होंने मीडिया से कहा- उनकी टिप्पणियां 19 दिसंबर से संबंधित हैं, जिस तारीख को अमेरिकी संसद द्वारा एपस्टीन फाइल को जारी किए जाने की उम्मीद है, जिनके बारे में उनका दावा है कि इसके व्यापक वैश्विक प्रभाव हो सकते हैं. उन्होंने कहा, ऐसा कहा जा रहा है कि इन फाइल में कई बड़े नेताओं से जुड़े स्टिंग ऑपरेशन से संबंधित सामग्री है. कुछ नाम पहले से ही सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. कांग्रेस नेता ने कहा, इनमें विश्व के बड़े नेताओं की भी तस्वीरें शामिल हैं. यह तर्कसंगत है कि इनके जारी होने से हमारे देश की राजनीति पर भी असर पड़ सकता है और ऐसी स्थिति में बड़े बदलाव हो सकते हैं.

एपस्टीन ने 2019 में यौन गिरफ्तारी के एक महीने बाद जेल में आत्महत्या कर ली थी

मशहूर हस्तियों, नेताओं और अरबपतियों के साथ मेलजोल रखने वाले एपस्टीन ने 2019 में यौन अपराध के एक मामले में गिरफ्तारी के एक महीने बाद जेल में आत्महत्या कर ली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >