दांडी यात्रा Live Update आजादी का अमृत महोत्सव @ 91 : दुनिया के देशों का हम पर भरोसा ही नये भारत के सूर्योदय की छटा है : नरेंद्र मोदी

दांडी यात्रा Live Update आजादी का अमृत महोत्सव | PM Narendra Modi to flag off symbolic Dandi Yatra – : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. साथ ही गुजरात के अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से पदयात्रा (स्वतंत्रता मार्च) को हरी झंडी दिखायेंगे. गौरतलब हो कि दांडी मार्च का यह 91वां साल है. अमृत महोत्सव को लेकर गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में साबरमती आश्रम के हृदय कुंज में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही विजिटर बुक पर भी हस्ताक्षर किये. मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल ए देवव्रत और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने स्वागत किया. इसके बाद वह साबरमती आश्रम के लिए रवाना हो गये. कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री दिल्ली लौट जायेंगे.

Live Updates
7:40 PM. 12 Mar 21 2:10 PM. 12 Mar

भारत पर भरोसा कर रहे दुनिया के देश, यही है नये भारत के सूर्योदय की छटा : नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि ”आज दुनिया के देश भारत का धन्यवाद कर रहे हैं, भारत पर भरोसा कर रहे हैं. यही नये भारत के सूर्योदय की पहली छटा है. यही हमारे भव्य भविष्य की पहली आभा है.”

7:03 PM. 12 Mar 21 1:33 PM. 12 Mar

पिछले छह सालों से देश कर रहा है इतिहास के गौरव को सहेजने का सजग प्रयास

नरेंद्र मोदी ने कहा कि ”देश इतिहास के इस गौरव को सहेजने के लिए पिछले छह सालों से सजग प्रयास कर रहा है. हर राज्य, क्षेत्र में इस दिशा में प्रयास किये जा रहे हैं. दांडी यात्रा से जुड़े स्थल का पुनरुद्धार देश ने दो साल पहले ही पूरा किया था. मुझे खुद इस अवसर पर दांडी जाने का अवसर मिला था.”

Lockdown : फिर लॉकडाउन का ऐलान, महाराष्ट्र में कोरोना से बुरा हाल, जानें कहां-कैसे हैं हालात

6:41 PM. 12 Mar 21 1:11 PM. 12 Mar

अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत अहमदाबाद से दांडी तक की पदयात्रा को झंडी दिखा कर किया रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के लिए अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत अहमदाबाद से दांडी तक की पदयात्रा को झंडी दिखायी.

6:41 PM. 12 Mar 21 1:11 PM. 12 Mar

पूरी दुनिया को आज मिल रहा वैक्सीन निर्माण में भारत की आत्मनिर्भरता का लाभ

प्रधानमंत्री ने कहा कि ”कोरोना काल में ये हमारे सामने प्रत्यक्ष सिद्ध भी हो रहा है. मानवता को महामारी के संकट से बाहर निकालने में, वैक्सीन निर्माण में भारत की आत्मनिर्भरता का आज पूरी दुनिया को लाभ मिल रहा है.”

6:41 PM. 12 Mar 21 1:11 PM. 12 Mar

पंचतीर्थ के रूप में किया गया बाबा साहेब से जुड़े भूले बिसरे स्थान

उन्होंने कहा कि ”जालियांवाला बाग में स्मारक हो या फिर पाइका आंदोलन की स्मृति में स्मारक, सभी पर काम हुआ है. बाबा साहेब से जुड़े जो स्थान दशकों से भूले बिसरे पड़े थे, उनका भी विकास देश ने पंचतीर्थ के रूप में किया है.”

6:41 PM. 12 Mar 21 1:11 PM. 12 Mar

अंडमान में नेताजी ने फहराया था तिरंगा

प्रधानमंत्री ने कहा कि ”अंडमान में जहां नेताजी सुभाष ने देश की पहली आजाद सरकार बना कर तिरंगा फहराया था, देश ने उस विस्मृत इतिहास को भी भव्य आकार दिया है. अंडमान निकोबार के द्वीपों को स्वतंत्रता संग्राम के नामों पर रखा गया है.”

मुख्य बातें

दांडी यात्रा Live Update आजादी का अमृत महोत्सव | PM Narendra Modi to flag off symbolic Dandi Yatra – : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. साथ ही गुजरात के अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से पदयात्रा (स्वतंत्रता मार्च) को हरी झंडी दिखायेंगे. गौरतलब हो कि दांडी मार्च का यह 91वां साल है. अमृत महोत्सव को लेकर गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में साबरमती आश्रम के हृदय कुंज में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही विजिटर बुक पर भी हस्ताक्षर किये. मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल ए देवव्रत और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने स्वागत किया. इसके बाद वह साबरमती आश्रम के लिए रवाना हो गये. कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री दिल्ली लौट जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >