Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा के लिए राजनाथ सिंह ने उद्धव ठाकरे को किया फोन

Presidential Election 2022 updates: भारत में राष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है. साथ ही, उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल करना शुरू कर दिया है. बिहार के सारण से लालू प्रसाद यादव ने भी पर्चा दाखिल किया है. नामांकन की प्रक्रिया 29 जून तक चलेगी. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

3:38 AM. 17 Jun 22 3:38 AM. 17 Jun

राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा के लिए राजनाथ सिंह ने उद्धव ठाकरे को किया फोन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को फोन किया. सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. राजनाथ सिंह और शिवसेना प्रमुख ठाकरे के बीच बातचीत ऐसे समय हुई है, जब 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है. मुख्यमंत्री ठाकरे के एक सहयोगी ने कहा कि राजनाथ सिंह ने बुधवार शाम करीब सात बजे ठाकरे को फोन किया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को शीर्ष संवैधानिक पद के चुनाव पर आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी सहित अन्य राजनीतिक दलों के साथ परामर्श के वास्ते अधिकृत किया है.

8:19 PM. 16 Jun 22 8:19 PM. 16 Jun

राजनाथ सिंह ने विपक्षी दलों के नेताओं से भी साधा संपर्क

सूत्रों के मुताबिक, राजनाथ सिंह ने कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, बीजद और सपा सहित अन्य विपक्षी दलों से अपनी बात के दौरान उम्मीदवार को लेकर उनकी प्राथमिकता जाननी चाही, जबकि विपक्षी नेताओं ने सिंह से भाजपा नीत राजग की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम जानना चाहा. भाजपा ने पिछले रविवार को राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श करने के लिए अधिकृत किया है. नड्डा ने नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला से बात की.

4:25 PM. 16 Jun 22 4:25 PM. 16 Jun

सारण के लालू प्रसाद यादव ने नामांकन किया दाखिल

भारत में 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के पहले दिन 11 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया. इनमें से एक प्रत्याशी का नामांकन उचित दस्तावेजों के अभाव में रद्द कर दिया गया. नामांकन प्रक्रिया बुधवार को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू हो गई, जो 29 जून तक चलेगी. संसदीय सूत्रों के अनुसार, बिहार के सारण से ‘लालू प्रसाद यादव’ नाम के एक व्यक्ति भी नामांकन दाखिल करने वालों में शामिल हैं.

4:25 PM. 16 Jun 22 4:25 PM. 16 Jun

एक उम्मीदवार का नामांकन खारिज

संसदीय सूत्रों के अनुसार, नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में से एक का नामांकन खारिज कर दिया गया, क्योंकि उस व्यक्ति ने संबंधित संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए वर्तमान मतदाता सूची में अपना नाम दिखाने वाली प्रविष्टि की प्रमाणित प्रति संलग्न नहीं की. बुधवार को नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश से हैं.

4:25 PM. 16 Jun 22 4:25 PM. 16 Jun

शरद पवार ने विपक्ष का संयुक्त उम्मीदवार बनने से किया इनकार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अपील पर बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में आयोजित विपक्षी दलों की बैठक में एनसीपी के सुप्रीमो शरद पवार ने विपक्ष का संयुक्त उम्मीदवार बनने से इनकार कर दिया है. विपक्षी दल अब बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूख अब्दुल्ला के नामों पर चर्चा करेंगे. इसके लिए अगले हफ्ते दिल्ली में बैठक आयोजित होने की संभावना है.

4:25 PM. 16 Jun 22 4:25 PM. 16 Jun

राजनाथ सिंह ने नीतीश कुमार समेत राजग के घटक दलों से की बात

राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार के चयन के लिए विचार-विमर्श की इस प्रक्रिया के तहत रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी, बीजू जनता दल (बीजद) अध्यक्ष और ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव से बात की. जानकारी के मुताबिक सिंह ने जनता दल (यूनाईटेड) के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती और वाईएसआर कांग्रेस नेता जगन मोहन रेड्डी से भी फोन पर बात की. इसके अलावा उन्होंने नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी), नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ), ऑल झारखंड स्टूडेंट्य यूनियन (आजसू) और कुछ निर्दलियों से भी बात की.

मुख्य बातें

Presidential Election 2022 updates: भारत में राष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है. साथ ही, उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल करना शुरू कर दिया है. बिहार के सारण से लालू प्रसाद यादव ने भी पर्चा दाखिल किया है. नामांकन की प्रक्रिया 29 जून तक चलेगी. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >