Sikkim Government: प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, पीएम मोदी ने दी बधाई

Sikkim Government: सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के अध्यक्ष प्रेम सिंह तमांग ने सोमवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.

Sikkim Government: पालजोर स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने प्रेम सिंह तमांग को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. तमांग (56) लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं. एसकेएम ने 32 सदस्यीय विधानसभा में 31 सीटें जीतकर भारी बहुमत के साथ सिक्किम में सत्ता में वापसी की. राज्य में 2019 तक लगातार 25 वर्षों तक सत्ता पर काबिज रहा विपक्षी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) केवल एक सीट हासिल कर सका.

इन्होंने मंत्री के रूप में शपथ ली

सोनम लामा, अरुण उप्रेती, समदुप लेप्चा, ���ीम हंग लिम्बू, भोज राज राय, जीटी धुंगेल, पुरुन कुमार गुरुंग और पिंटशो नामग्याल लेप्चा ने सिक्किम सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली.

प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के नेता प्रेम सिंह तमांग को बधाई दी और कहा कि राज्य की प्रगति के लिए वह उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं. हाल में संपन्न हुए सिक्किम विधानसभा के चुनाव में एसकेएम को 32 में से 31 सीट मिली थीं. जबकि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) को एक सीट मिली थी. इसके बाद तमांग को एसकेएम विधायक दल का नेता चुना गया था. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर प्रेम सिंह तमांग को बधाई. उनके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं और सिक्किम की प्रगति के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं. तमांग ने लगातार दूसरी बार सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. दो जून को एसकेएम की बैठक के दौरान उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >