लखनऊ पहुंचीं अपर्णा यादव, पोस्टमॉर्टम के बाद घर ले जाया गया प्रतीक का पार्थिव शरीर

Prateek Yadav Death: पति प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही बीजेपी नेता अपर्णा यादव लखनऊ पहुंच गई. पोस्टमॉर्टम के बाद प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को लखनऊ स्थित उनके आवास पर ले जाया गया.

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया. वह लगभग 38 वर्ष के थे. प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को उनके आवास लाने के बाद समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव श्रद्धांजलि देने पहुंचीं.

सपा विधायक ने की प्रतीक के निधन की जांच की मांग

अखिलेश यादव ने प्रतीक के निधन पर शोक व्यक्त किया. इधर सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने मामले की जांच हाई कोर्ट के किसी रिटायर्ड जज से कराने की मांग की है. अखिलेश यादव से जब जांच के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- परिवार जो फैसला करेगा, उसी के अनुरूप काम किया जाएगा. सपा प्रमुख अखिलेश यादव सुबह सिविल अस्पताल पहुंचे और फिर वहां से किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) गये जहां प्रतीक के शव का पोस्टमार्टम किया गया. अखिलेश यादव ने कहा- प्रतीक अपनी मेहनत से कुछ करना चाहते थे और उनकी मृत्यु बहुत दुखद है.

तबीयत खराब होने पर प्रतीक को सुबह अस्पताल ले जाया गया था

तबीयत खराब होने पर प्रतीक को सुबह सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. सिविल अस्पताल के निदेशक डॉक्टर जीसी गुप्ता ने बताया कि प्रतीक को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था. गुप्ता ने कहा, ‘हमने जरूरी प्रक्रियाओं का पालन किया और मृत्यु की पुष्टि होने के बाद हमने वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को सूचित किया.

कौन थे प्रतीक यादव?

प्रतीक यादव सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे. प्रतीक की पत्नी भाजपा नेता अपर्णा यादव इस वक्त उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. ‘फिटनेस’ के शौकीन प्रतीक बेहद प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद सियासत से दूर रहते थे.

प्रतीक ने पत्नी अपर्णा पर लगाया था गंभीर आरोप, बाद में सुलह की जानकारी भी दी थी

पीटीआई की खबर के अनुसार इसी साल 19 जनवरी को प्रतीक ने पत्नी अपर्णा यादव पर अपने पारिवारिक रिश्तों को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि वह जल्द से जल्द अपनी पत्नी से तलाक ले लेंगे. अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट में प्रतीक ने अपर्णा को ‘स्वार्थी’ और ‘परिवार तोड़ने वाली’ करार देते हुए उन पर शोहरत के पीछे भागने का आरोप भी लगाया था. हालांकि, 28 जनवरी को उन्होंने एक बार फिर अपनी पत्नी के साथ सुलह का ऐलान करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने कहा था, 19 जनवरी को मेरी पत्नी अपर्णा के साथ मेरा गंभीर विवाद हुआ था जिसके बाद मैंने सोशल मीडिया पर दो पोस्ट किए थे. लेकिन, अब आपसी बातचीत के बाद यह मामला सुलझ गया है और हमारे बीच अब कोई विवाद नहीं है. उन्होंने एक अन्य पोस्ट में अपर्णा के साथ अपना एक वीडियो भी साझा किया था.

ये भी पढ़ें: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, योगी आदित्यनाथ ने बताया अत्यंत दुखद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >