Pratap Sarangi Health Updates : मुकेश राजपूत को अब भी आ रहा है चक्कर, प्रताप सारंगी को दिल की बीमारी

Pratap Sarangi Health Updates : दिल्ली के राम मनोहर अस्पताल (आरएमएल) में भर्ती बीजेपी सांसदों प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत का हेल्थ अपडेट आ चुका है. जानें डॉक्टरों ने क्या कहा?

Pratap Sarangi Health Updates : संसद परिसर में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच हुई धक्का-मुक्की में बीजेपी के दो सांसद घायल हो गए थे. उन्हें दिल्ली के राम मनोहर अस्पताल (आरएमएल) में भर्ती करवाया गया. दोनों सांसदों का हेल्थ अपडेट आया है. उनकी हालत अब काफी बेहतर है. वे आईसीयू में हैं. डॉक्टरों की टीम वहां मौजूद है. 69 साल के ओडिशा के प्रताप सारंगी और 56 साल के मुकेश राजपूत को सिर में चोट लग जाने के कारण संसद से अस्पताल लाया गया.

आरएमएल अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय शुक्ला ने शुक्रवार को बताया, ‘उनकी स्वास्थ्य की स्थिति अब काफी बेहतर है और उनका बीपी भी कंट्रोल में है.” डॉ. शुक्ला ने बताया, ”मुकेश राजपूत को अब भी हल्का चक्कर और सिर में भारीपन महसूस हो रहा है. वहीं प्रताप सारंगी को दिल की पुरानी बीमारी है. उनके दिल में पहले से ही ‘स्टेंट’ लगा हुआ है. वे आईसीयू में हैं. उनके कयर के लिए 24 घंटे डॉक्टर मौजूद हैं. इलाज करने वाले डॉक्टर ही बताएंगे कि उन्हें कब ‘वार्ड’ में ट्रांसफर किया जाएगा.

प्रताप सारंगी का ‘सीटी स्कैन’ नॉर्मल

डॉ. अजय शुक्ला ने कहा कि ‘एमआरआई’ और ‘सीटी स्कैन’ में चोट के संबंध में कोई खास बात सामने नहीं आई है. जब सारंगी को लाया गया तब उनके माथे से बहुत खून बह रहा था. उन्होंने कहा, ”उनके सिर पर गहरा घाव था. इसके कारण टांके लगाने पड़े.” इससे पहले डॉ. शुक्ला ने गुरुवार को कहा था, ”राजपूत के सिर में भी चोट लगी थी. इसके तुरंत बाद वह बेहोश हो गए, हालांकि अस्पताल लाए जाने के समय सांसद होश में थे. उनका बीपी भी बढ़ गया था, जिसे कंट्रोल में लाया गया.

Read Also : Video : राहुल गांधी ने दिया धक्का, बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी को लगी चोट, अस्पताल में भर्ती

कैसे घायल हुए मुकेश राजपूत और प्रताप सारंगी?

बीआर आंबेडकर के कथित अपमान को लेकर संसद परिसर में विपक्ष और एनडीए सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हुई. इसमें मुकेश राजपूत और प्रताप सारंगी घायल हो गए. बीजेपी ने राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया, हालांकि कांग्रेस नेता ने इस आरोप को खारिज कर दिया.

Read Also : Rahul Gandhi को राहत, पुलिस ने अटेम्प्ट टू मर्डर की धारा हटाई, BJP की शिकायत पर FIR दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >