पोरबंदर में हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत, देखें वीडियो

Porbandar Helicopter Crash : पोरबंदर में कोस्टगार्ड के एयर एन्क्लेव में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. इसका वीडियो सामने आया है. हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है.

Porbandar Helicopter Crash : गुजरात के पोरबंदर में बड़ा हादसा रविवार को हुआ. यहां कोस्टगार्ड के एयर एन्क्लेव में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. पोरबंदर स्थित कोस्ट गार्ड एयर एन्क्लेव में एक हेलीकॉप्टर के उड़ान भरते समय टेक्निकल फॉल्ट आ गया. इसकी वजह से दुर्घटना हो गया. हेलीकॉप्टर में 3 लोग सवार थे.

आईसीजी अधिकारी ने कहा कि जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर में दो पायलट समेत तीन लोग सवार थे. इस घटना में तीनों की मौत हो गई है. घटना के बाद संबंधित विभागों ने जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि हादसे के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है.

दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया जा रहा है. Smriti Sharma (@SmritiSharma_) नाम के एक्स अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है. यूजर ने दावा किया है कि वीडियो हादसे का है. देखें वीडियो

सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस भागीरथसिंह जडेजा ने बताया कि यह घटना दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर हुई. उन्होंने कहा कि आईसीजी का ‘एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर’ (एएलएच) पोरबंदर हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें चालक दल के तीन सदस्य सवार थे. चालक दल के तीनों सदस्यों को हेलीकॉप्टर से गंभीर हालत में बाहर निकाला गया और पोरबंदर के एक अस्पताल ले जाया गया. कमला बाग थाने के इंस्पेक्टर राजेश के. ने बताया कि चालक दल के तीनों सदस्यों की अस्पताल में मौत हो गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >