वायु प्रदूषण से बढ़ेगी कोविड और अन्य बीमारियां, डाॅ रणदीप गुलेरिया ने किया आगाह

प्रदूषण के कारण कोविड 19 के और भी गंभीर मामले सामने आ सकते हैं, इसलिए यह जरूरी है कि मास्क पहनें. मास्क आम लोगों को प्रदूषण और कोरोना दोनों से बचाता है. उक्त बातें एम्स के डायरेक्टर डाॅ रणदीप गुलेरिया ने कही.

प्रदूषण के कारण कोविड 19 के और भी गंभीर मामले सामने आ सकते हैं, इसलिए यह जरूरी है कि मास्क पहनें. मास्क आम लोगों को प्रदूषण और कोरोना दोनों से बचाता है. उक्त बातें एम्स के डायरेक्टर डाॅ रणदीप गुलेरिया ने कही.

कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन की मंजूरी मिलने पर डाॅ गुलेरिया ने खुशी जतायी और कहा कि यह हमारे लिए गर्व का पल है. पहले भारत बड़े पैमाने पर वैक्सीन बनाने का केंद्र था, पर पिछले 18 महीनों में हमने कई उल्लेखनीय शोध किये हैं.

Also Read: झारखंड के माइनिंग क्षेत्रों में बढ़ रही हैं गर्भपात की घटनाएं, कहीं वायु प्रदूषण तो जिम्मेदार नहीं?

वहीं डॉ अशोक सेठ (चेयरमैन, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट) ने कहा है कि वायु प्रदूषण से बुजुर्गों और फेफड़ों और हृदय रोगियों पर बहुत बुरा असर पड़ता है. वायु प्रदूषण से छाती का संक्रमण, वायरल संक्रमण और निमोनिया के मामले बढ़ते हैं. कोविड से ठीक हुए मरीज भी वायु प्रदूषण के कारण असुरक्षित हैं.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >