Maharashtra Political Crisis: अजित पवार बने एनसीपी अध्यक्ष, शरद पवार को पद से हटाया, उम्र पर कसा तंज

अजित पवार गुट ने एनसीपी और पार्टी चिह्न पर दावा ठोकते हुए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है. EC में दायर याचिका में अजित गुट ने दावा किया कि पार्टी कार्यकारिणी की बैठक, जो 30 जून को मुंबई में हुई थी,

महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम तेज से बदल रहे हैं. एनसीपी में बवाल जारी है. अजित पवार और शरद पवार गुट ने एक ही समय पर अलग-अलग बैठक की और शक्ति प्रदर्शन किया. इस बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गये हैं और शरद पवार को पद से हटा दिया गया है. दरअसल यह दावा चुनाव आयोग में दायर याचिका में अजित गुट ने दावा किया है.

एनसीपी कार्यकारिणी की बैठक में अजित पवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित

अजित पवार गुट ने एनसीपी और पार्टी चिह्न पर दावा ठोकते हुए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है. EC में दायर याचिका में अजित गुट ने दावा किया कि पार्टी कार्यकारिणी की बैठक, जो 30 जून को मुंबई में हुई थी, उसमें अजित पवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था और शरद पवार को पद से हटाने का प्रस्ताव पास किया गया था.

अजित पवार ने शरद पवार को रिटायर लेने की दी थी सलाह

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के 53 में से 32 विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बुधवार को अपने 83 वर्षीय चाचा शरद पवार को याद दिलाया कि यह उनके ‘सेवानिवृत्त’ होने का समय है. शक्ति प्रदर्शन करने के लिए उपनगर बांद्रा में आयोजित बैठक में अजित पवार ने कहा, भाजपा में, नेता 75 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त हो जाते हैं, आप कब होने जा रहे हैं. अजित (63) ने कहा, हर किसी की अपनी पारी होती है. सबसे सार्थक समय 25 से 75 वर्ष की आयु तक होता है. अजित ने कहा, ‘‘ आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा के) अधिकारी 60 वर्ष की आयु में सेवानिवृत होते हैं। यहां तक कि राजनीति में भी, भाजपा नेताओं की सेवानिवृति की उम्र 75 वर्ष है। आपने लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी का उदाहरण देखा है. अजित पवार ने कहा, आप 83 वर्ष के हैं, क्या आप रुकने नहीं जा रहे हैं? अपना आशीर्वाद दीजिए और हम आपकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना करेंगे.

Also Read: अजित पवार बनेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री? ‘सामना’ के दावे के बाद राजनीति तेज

अजित पवार ने शरद पवार को देवता तुल्य बताया

अजित पवार ने शरद पवार को देवता तुल्य बताया. उन्होंने कहा, हमारे लिए साहेब (शरद पवार) देवता तुल्य हैं और हमारे मन में उनके लिए काफी सम्मान है. हालांकि उन्होंने शरद पवार पर 2004 में राकांपा का मुख्यमंत्री बनाने का मौका गंवाने का भी आरोप लगाया. अजित पवार ने कहा, 2004 में हमारे पास कांग्रेस से ज्यादा विधायक थे, लेकिन हमारे वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस को मुख्यमंत्री पद लेने दिया.

अजित पवार ने शरद पवार से बगावत कर शिंद सरकार को किया समर्थन

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़े नाटकीय घटनाक्रम के तहत बीते रविवार को अजित पवार सहित एनसीपी के नौ नेता एकनाथ शिंदे नीत राज्य सरकार में शामिल हो गए. साथ ही, अजित ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >