‘घटना चिंताजनक’, देखें संसद में हुई सुरक्षा चूक पर क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Parliament Security Breach video : संसद की सुरक्षा में चूक मामले में पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है. जानें मामले को लेकर क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देखें ये वीडियो

संसद की सुरक्षा में चूक मामले पर विपक्षी दल के नेता लगातार हमला कर रहे हैं. इस बीच मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. मामले को लेकर संसद में जारी घमासान के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि संसद में हुई घटना चिंताजनक है. इसकी गहराई से जांच जरूरी है. आपको बता दें कि संसद में चूक की घटना 13 दिसंबर को देखने को मिली थी. जहां पीएम मोदी ने संसद की सुरक्षा उल्लंघन की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे ”गंभीर” मामला बताया है. वहीं उन्होंने राजनीतिक दलों से इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने से परहेज करने का भी आग्रह किया है क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरव्यू में कहा कि संसद में जो पिछले दिनों घटना हुई, उसकी गंभीरता को जरा भी कम नहीं आंकना चाहिए. इसलिए लोकसभा स्पीकर पूरी गंभीरता के साथ जरूरी कदम उठा रहे हैं.

Also Read: ‘संसद में हुई घटना चिंताजनक’, बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- जरूरी है गहराई से जांच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >