'अनगिनत चेहरे मेरी आंखों के समक्ष आते गए और…', बोले पीएम नरेंद्र मोदी

चुनाव परिणाम से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए एक पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने चुनावी सभा का जिक्र किया है. जानें क्या लिखा है प्रधानमंत्री ने

लोकसभा चुनाव का रिजल्ट 4 जून को सामने आ जाएगा जिसका देश की जनता को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को संबोधित करते हुए एक पत्र लिखा है. पिछले दिनों कन्याकुमारी में अपना 45 घंटे का ध्यान समाप्त करने के बाद पीएम मोदी ने कहा है कि भारत का विकास पथ हमें गर्व और गौरव से भर देता है.

जनता के नाम लिखे पत्र में पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव यानी 2024 का लोकसभा चुनाव समाप्त हो चुका है. कन्याकुमारी में तीन दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा के बाद, मैं दिल्ली पहुंचा हूं. मेरा मन में बहुत से अनुभव और भावनाएं हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें अपने अंदर ऊर्जा का असीम प्रवाह महसूस हो रहा है. साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव प्रचार समाप्त करने के बाद जब उन्होंने कन्याकुमारी में ध्यान लगाना शुरू किया, तो अनुभव कुछ अलग ही रहा. राजनीतिक की सारी बातें जो कुछ दिन पहले तक थी, वह ध्यान के दौरान गायब रहीं.

Read Also: कन्याकुमारी में साधना से निकले नये संकल्प

अनगिनत चेहरे मेरी आंखों के समक्ष आते गए

आगे पत्र में पीएम मोदी ने लिखा कि 2024 का लोकसभा चुनाव अमृत काल का पहला चुनाव है. अमृतकाल के इस प्रथम लोकसभा चुनाव में मैंने प्रचार अभियान 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणास्थली मेरठ से शुरू किया. मां भारती की परिक्रमा करते हुए इस चुनाव की मैंने अंतिम सभा पंजाब के होशियारपुर में की. संत रविदास जी तपोभूमि, हमारे गुरुओं की भूमि पंजाब में आखिरी सभा होने का सौभाग्य बहुत खास रहा. चुनावी सभा के बाद मुझे कन्याकुमारी में भारत माता के चरणों में बैठने का अवसर मिला. शुरुआत में चुनाव का कोलाहल मेरे मन-मस्तिष्क में गूंजता रहा…रैलियों में, रोड शो में देखे हुए अनगिनत चेहरे मेरी आंखों के समक्ष आते गए. माताओं-बहनों-बेटियों के असीम प्रेम का वह ज्वार, उनका आशीर्वाद…मेरे सामने आ रहा था और मेरी आंखें नम होती जा रही थी. इस ध्यान के साथ मैं शून्यता में जा रहा था और साधना में प्रवेश कर रहा था.

एक्स पर पीएम मोदी ने क्या लिखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सोमवार को दो पोस्ट शेयर किया. पहले पोस्ट में उन्होंने लिखा कि संगमों के संगम की धरती कन्याकुमारी में भारत माता के सान्निध्य में मुझे साधना का जो सौभाग्य मिला, वह मेरे जीवन की एक अमूल्य पूंजी है. यहां चिंतन-मनन से हृदय में जो भाव मेरे मन में उत्पन्न हुए, उसे शब्दों में पिरोने की कोशिश किया हूं.

Read Also : Lok Sabha Election 2024: बीजेपी को जीत का पूरा भरोसा, बड़े जश्न की तैयारी में पार्टी, ये बात आई सामने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >