VIDEO: सिर पर सफेद पगड़ी, हाथ में डमरू, पीएम मोदी ने पिथौरागढ़ के पार्वती कुंड में यूं की पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे की शुरुआत जोलिंगकोंग में भगवान शिव के धाम आदि कैलाश चोटी के दर्शन के साथ करेंगे. जानें पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे की खास बातें और देखें ये खास वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को यानी आज उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र का दौरा करने पहुंच चुके हैं. इस दौरान वह यहां कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे तथा एक जनसभा को संबोधित करेंगे. उत्तराखंड पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने पिथौरागढ़ के पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की जिसका वीडियो सामने आया है.

4200 करोड़ रुपये की लागत की योजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे जहां उन्होंने भगवान शिव के धाम आदि कैलाश चोटी के दर्शन किए और पार्वती कुंड पहुंचकर पूजा-अर्चना की. पिथौरागढ़ की जिलाधिकारी रीना जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री कुमांउ क्षेत्र में अपने दिन भर के दौरे के दौरान सीमांत गुंजी गांव भी जाएंगे. उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रधानमंत्री अल्मोड़ा में भगवान शिव के एक और प्रसिद्ध धाम जागेश्वर भी जाएंगे. जागेश्वर से वह वापस पिथौरागढ़ जाएंगे जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान वह करीब 4200 करोड़ रुपये की लागत की योजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण भी करेंगे.

पीएम मोदी ने क्या लिखा एक्स पर

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा था कि देवभूमि उत्तराखंड के जन-जन के कल्याण और राज्य के तेज विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है. इसे और गति देने के लिए पिथौरागढ़ में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करूंगा. यहां के गुंजी गांव में लोगों से संवाद का सुअवसर भी मिलेगा. अपने इस दौरे में आध्यात्मिक महत्त्व के पार्वती कुंड और जागेश्वर धाम में दर्शन और पूजन की भी उत्सुकता से प्रतीक्षा है.

Also Read: PHOTOS: ‘इजराइल में नरसंहार हुआ’, Joe Biden ने कहा, पीएम मोदी ने नेतन्याहू से की फोन पर बात

पीएमओ की ओर से दी गई जानकारी

इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जा जानकारी दी गई थी उसके अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे की शुरुआत जोलिंगकोंग में भगवान शिव के धाम आदि कैलाश चोटी के दर्शन के साथ करेंगे. उसके बाद प्रधानमंत्री गुंजी गांव जाएंगे जहां वह स्थानीय लोगों तथा सुरक्षा बलों के जवानों से मिलेंगे. अधिकारियों ने बताया कि उसके बाद प्रधानमंत्री अल्मोड़ा के प्रसिद्ध जागेश्वर धाम जाकर भगवान शिव की पूजा करेंगे और फिर पिथौरागढ़ शहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >