राहुल गांधी की न्याय यात्रा के बाद असम में करोड़ों की विकास परियोजना, पीएम मोदी करेंगे बीजेपी को और मजबूत

पीएम नरेंद्र मोदी जिन प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला आज असम में रखेंगे, उनमें मां कामाख्या दिव्य परियोजना (मां कामाख्या पहुंच गलियारा) शामिल है. जानें अन्य परियोजनाओं के बारे में विस्तार से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को असम में लगभग 11,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. पीएम मोदी का यह दौरा प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के गुजरने के बाद हो रहा है जिसमें जमकर हंगामा देखने को मिला था. प्रधानमंत्री जिन प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनमें मां कामाख्या दिव्य परियोजना (मां कामाख्या पहुंच गलियारा) शामिल है, जिसे पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री विकास पहल (पीएम-डिवाइन) योजना के तहत मंजूरी देने का काम किया गया. यह गलियारा कामाख्या मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करेगा.

आइए जानते हैं पीएम मोदी किन परियोजनाओं की शुरूआत करने जा रहे हैं.

  • प्रधानमंत्री 3400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई सड़क उन्नयन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जिसके तहत 38 पुलों सहित 43 सड़कों को दक्षिण एशिया उप-क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग (एसएएसईसी) कॉरिडोर कनेक्टिविटी के हिस्से के रूप में उन्नत किया जाएगा.

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोलाबाड़ी से जमुगुड़ी और विश्वनाथ चरियाली से गोहपुर तक चार लेन की दो परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. ये परियोजनाएं ईटानगर से संपर्क को बेहतर बनाने और क्षेत्र के समग्र आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में मदद करेंगी.

Also Read: पीएम मोदी आज रखेंगे कामाख्या कॉरिडोर की आधारशिला, इन मंदिरों का पहले ही बन चुका है गलियारा

  • असम की जबरदस्त खेल क्षमता का दोहन करने के उद्देश्य से, प्रधानमंत्री मोदी असम में खेल के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इन परियोजनाओं में चंद्रपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनाना और नेहरू स्टेडियम को फीफा मानक वाले फुटबॉल स्टेडियम के रूप में उन्नत करना शामिल है.

  • प्रधानमंत्री मोदी गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बुनियादी ढांचे के विकास की आधारशिला भी रखने वाले हैं. इसके अलावा, करीमगंज में एक मेडिकल कॉलेज के विकास के लिए आधारशिला भी प्रधानमंत्री के द्वारा रखी जाएगी.

असम में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान जमकर हुआ था हंगामा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पिछले दिनों असम में थी. इस वक्त जमकर बवाल हुआ था. पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच इस दौरान झड़प भी देखने को मिली थी. कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया था कि राहुल गांधी को मंदिर में प्रवेश करने से रोका गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >