पीएम मोदी ने कहा- हैप्पी बर्थडे राहुल गांधी, दीर्घायु की कामना करता हूं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के कई अन्य नेताओं के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी के जन्मदिन पर शुक्रवार (19 जून) को उन्हें बधाई दी.

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी 19 जून 2026 को 56 वर्ष के हो गए. मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं.

राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को नई दिल्ली में हुआ था. वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे हैं. वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सदस्य और निचले सदन में नेता प्रतिपक्ष हैं. वह पिछले 22 वर्षों से सक्रिय राजनीति में हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने क्या लिखा एक्स पर?

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. संविधान के आदर्शों के प्रति आपकी अटूट निष्ठा और वंचित एवं अनसुनी आवाजों के लिए आपका अडिग संघर्ष लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहा है. समावेशिता, सामाजिक न्याय, सद्भाव और करुणा की कांग्रेस पार्टी की गौरवशाली परंपरा आपके सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व में स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित होती है. उन्होंने कहा कि जनता के बीच राहुल गांधी के निरंतर संवाद और सत्ता से निर्भीक होकर सच कहने के साहस के माध्यम से आपने सदैव समाज के सबसे कमजोर और हाशिए पर खड़े लोगों के अधिकारों और हितों की सशक्त पैरवी की है.

पवन खेड़ा ने क्या कहा राहुल गांधी के जन्मदिन पर

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बहुत कम नेताओं ने इतने लंबे समय तक इतनी कटुता भरी आलोचना और इतने लंबे समय तक निरंतर सार्वजनिक जांच परख का सामना किया है. ऐसी परिस्थितियों में अधिकतर लोग सार्वजनिक जीवन से पीछे हट जाते. लेकिन उन्हें कमजोर करने का हर प्रयास मानो उनके संकल्प को और दृढ़ करता गया, उनकी राजनीति को और परिपक्व बनाता गया, और जनता से उनके संबंध को और गहरा करता गया. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >